पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, उड़ान भरते ही क्रैश हुआ Mi-17 हेलिकॉप्टर, PAK सेना के कई जवानों की मौत
Mi-17 Helicopter of Pakistan Crash: पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक Mi-17 हेलिकॉप्टर मुजफ्फराबाद के पास उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इसमें सवार सभी जवानों की मौत हो गई हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Pakistan Army Helicopter Crash: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें सवार सभी लोगों की मौत होने की भी खबर आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों का हवाला देता हुए बताया कि Mi-17 हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण मुजफ्फरबाद के पास उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हादसे में मृतकों का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आया है। वहीं, फिलहाल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है।
उड़ान भरते ही Mi-17 हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश
समाचार एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तान के डॉन अखबार ने अंतर-सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक Mi-17 हेलिकॉप्टर टेक्निकल दिक्कतों के चलते मुजफ्फराबाद के पास उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू और रिकवरी टीमें मौके पर पहुंच गईं। हालांकि, इस हादसे में मृतकों का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आया है, पर कहा जा रहा है कि इसमें 20 लोग सावर थे।
पाक सेना ने क्या कहा?
एमआई-17 हेलीकॉप्टर मुजफ्फरबाद के पास उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पाक सेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग शहीद हो गए और कोई भी जीवित नहीं बचा। बचाव और राहत दल घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति गठित की गई है।