ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला: 1 की मौत, 14 क्रू मेंबर थे सवार; MEA की सख्त चेतावनी

ओमान तट के पास भारतीय कमर्शियल जहाज पर हमले में एक भारतीय नाविक की मौत के बाद विदेश मंत्रालय ने तुरंत तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान की सख्त अपील की है। जहाज पर 14 क्रू मेंबर सावर थे।

Indian seafarer killed in vessel attack off Oman coast MEA Stern warning
ओमान तट के पर भारतीय जहाज पर हमला, 1 की मौत; MEA की सख्त चेतावनी | Image: ANI

ओमान तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को पश्चिम एशिया में तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने का आह्वान किया है।

इससे पहले केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को कहा कि ओमान के तट के पास एक भारतीय जहाज , जिस पर 14 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे, एक अनजान हवाई चीज़ से टकरा गया, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य को बचा लिया गया।

भारतीय जहाज पर हमला, MEA की सख्त चेतावनी

विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा जारी एक बयान में भारत ने सोमवार शाम ओमान के लिमाह के पास भारतीय ध्वज वाले कमर्शियल जहाज 'MSV AL JUSUFI' पर हुए हमले की निंदा की। इस घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोगों को बचा लिया गया।

MEA ने कहा कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि बचाए गए भारतीय नागरिकों और मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाया जा सके।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन-MEA

इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर बार-बार हो रहे हमलों पर चिंता जताते हुए, विदेश मंत्रालय (MEA) ने तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान निकालने की भारत की मांग को दोहराया। बयान में कहा गया,"इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। हम तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने की अपनी मांग दोहराते हैं, ताकि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस आ सके।"

बयान में आगे कहा गया, "इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप, इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर आवाजाही और व्यापार की स्वतंत्रता को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।"

Advertisement

गुजरात के रहने वाले नाविक की गई जान

वहीं, केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को कहा कि इंडियन MSV AL JUSUFI, जिसमें 14 इंडियन नाविक थे, 13 क्रू मेंबर सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए और ओमानी कोस्ट गार्ड ने उन्हें बचा लिया, मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे एक नाविक, गुजरात के गंधार नाहिम अजीज की दुखद मौत हो गई।"

ये भी पढ़ें: US का ईरान के केशम द्वीप पर जोरदार हमला, मिडटर्म चुनाव के बीच बरसाईं मिसाइलें, टूटा 'सीजफायर'

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड