'लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है, चीनी पक्ष कितना भी इनकार...', भारत ने चीन को दिया दो टूक जवाब

भारत ने लद्दाख पर बीजिंग के लगातार दावों का कड़ा और ठोस जवाब दिया है। मंगलवार को विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा 'लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। उन्होंने बाहरी आपत्तियों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है।

Ladakh integral part of India, MEA hits back at China
लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है; भारत ने चीन को दिया दो टूक जवाब | Image: X/Republic

भारत ने लद्दाख मामले पर बीजिंग के लगातार दावों का कड़ा और ठोस जवाब दिया है। भारत ने साफ तौर पर कहा है कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश देश का एक स्थायी और संप्रभु हिस्सा है और बाहरी आपत्तियों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। यह तीखी कूटनीतिक बहस तब शुरू हुई जब बीजिंग ने भारत के हालिया मैप अपडेट पर आपत्ति जताई। चीनी बयानों के बारे में मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल कहा कि 'लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और उन्होंने बाहरी आपत्तियों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया।

लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है-MEA

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को मीडिया से बात करते हुए कहा "हम फिर से दोहराते हैं कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। चीनी पक्ष के इनकार करने से यह स्थापित तथ्य नहीं बदल सकता।"

भारत ने लद्दाख के नक्शे में जोड़े 28 जगहों के नाम

बता दें कि यह कूटनीतिक तनाव भारत के गृह मंत्रालय (MHA) की उस आधिकारिक अधिसूचना के बाद पैदा हुआ, जिसमें लद्दाख की 28 रणनीतिक जगहों और भौगोलिक विशेषताओं के नामों को आधिकारिक मैप पर एक समान रूप से तय किया गया था।

MEA ने कहा, "घोषणा में बताया गया है कि UT लद्दाख में मौजूद 28 जगहों/फीचर्स की पहचान सर्वे ऑफ़ इंडिया के ऑफिशियल मैप पर स्टैंडर्ड जगहों और फीचर नामों से की गई है , और यह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और लोकल स्टेकहोल्डर्स से सलाह-मशविरा करके किया गया है। UT लद्दाख के सर्वे ऑफ़ इंडिया मैप पर इन जगहों की फॉर्मल पहचान करने का मकसद उनकी सही पहचान और आम लोगों में बेहतर जागरूकता लाना है।"

Advertisement

नक्शे में जोड़े 28 जगहों के नाम से चीन तिलमिलाया

इससे पहले 28 जगहों के नाम को जोड़ने के बाद चीन तिलमिला उठा इस घोषणा पर अपनी राय देते हुए, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने आरोप लगाया कि बीजिंग ने कभी भी इस इलाके को मान्यता नहीं दी है और दावा किया कि यह कदम एकतरफ़ा तौर पर लागू किया गया था। इस कदम का विरोध करते हुए, माओ ने कहा, "यह कदम गैर-कानूनी और अमान्य है और यह इस बात को नहीं बदल सकता कि चीन- भारत सीमा के पश्चिमी सेक्टर में संबंधित इलाके हमेशा से चीन के रहे हैं।"

अपडेटेड नक्शे में इन 28 जगहों के नाम शामिल

2 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर अपनाए गए अपडेटेड नक्शे में 'लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल' (LAC) के साथ सीमा पर तनाव वाले अहम इलाके शामिल हैं, जैसे कि गोगरा और हॉट स्प्रिंग। ये दोनों जगहें 2020 में पैंगोंग झील के पास हुई झड़पों के बाद शुरू हुए सैन्य गतिरोध के दौरान चर्चा में रही थीं। इनके अलावा, नक्शे में कई अन्य प्रमुख जगहें भी शामिल हैं।

Advertisement

इनमें अलीशा गिरी, ब्रांग्सा, चापचिंगल दर्रा, कनिष्क पीक, करुण पीर पर्वत, कुकसेल, मार्तंड गिरी, पारपिक ग्लेशियर, स्कमरी ग्लेशियर, शचमीरिक दर्रा, श्कोर्गा घाटी, ज़ोरावर पीक, डेहरा कंपास, ड्रैक कार्पो, जोल्मोरी, कुमारयाना पॉइंट, पैंग्लुंग, रिंचेन ज़ंगपो, साक्याश्री गिरी, गुरु रिम्पोचे, शामल लुंग्पा, यांग्पा नदी, मारपा लोत्सावा री, मिलारेपा कांगरी, शिवा री और महेश्वरा री शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: 'राहुल के लिए परिवार सर्वोपरि, वो नौटंकी कर रहे, आपातकाल का दौर चाहते हैं...', सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रोटेस्ट करने पर JDU ने उठाए सवाल
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड