पत्नी के साथ बेवफाई, चीनी जासूस से अफेयर...जेनसेन हुआंग का NVIDIA के सभी पदों से इस्तीफा, कोलेट क्रेस्स बनीं अंतरिम CEO
दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शामिल NVIDIA में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के को-फाउंडर जेनसेन हुआंग ने अपने सभी बड़े पदों से इस्तीफा दे दिया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शामिल NVIDIA में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के को-फाउंडर जेनसेन हुआंग ने अपने सभी बड़े पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कंपनी के प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड मेंबर का पद छोड़ दिया है। उनका इस्तीफा तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। कंपनी ने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। इस घटनाक्रम से एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
कोलेट क्रेस्स सितंबर 2013 में Nvidia से जुड़ी थीं। तब ये लेकर अब तक वे एग्जीक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के तौर पर कंपनी के साथ हैं। जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद अब कोलेट क्रेस्स कंपनी की कमान संभालेंगी। वे तब तक इस पद पर बनी रहेंगी, जब तक कि कंपनी जेन्सेन हुआंग की जगह किसी स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश पूरी न कर ले।
चीनी 'जासूस' संग अफेयर...यहीं से शुरू हुआ विवाद
विवाद की शुरुआत तब हुई जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की ओर से ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को भेजे गए मेमो के हवाले से एक रिपोर्ट सामने आई। यह कि जेनसन हुआंग सिंगापुर स्थित कंपनी 'मेगास्पीड' की सीनियर अधिकारी एलिस हुआंग के साथ प्रेम संबंध में थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, एलिस चीन की खुफिया सेवा से जुड़ी हुई थीं।
Advertisement
उनकी कंपनी पर अमेरिकी चिप्स की चीन में तस्करी करने के आरोपों की आपराधिक जांच चल रही है। वैसे चीन ने इन आरोपों को निराधार बताकर खारिज कर दिया है। लेकिन, एनवीडिया के बोर्ड ने विदेशी खुफिया साजिश की जांच के लिए एक स्वतंत्र कानूनी फर्म को नियुक्त किया था। इस मामले पर कर्मचारियों को एक मेमो भेजा गया था। जेनसन हुआंग ने इसमें अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की बात कबूली थी। गहरा खेद व्यक्त किया था।
स्वतंत्र जांच में सहयोग की बात कही थी। लेकिन, इसके तुरंत बाद 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट में दावा किया गया कि हुआंग का अपनी ही कंपनी की एक विवाहित हेल्थकेयर एग्जीक्यूटिव के साथ भी संबंध था। वह सीधे उन्हें रिपोर्ट करती थीं। यह कंपनी की आचार संहिता का साफ उल्लंघन है। वॉशिंगटन में कई सांसदों ने राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों की जांच और हुआंग की गवाही की मांग तेज कर दी। इसके बाद बोर्ड के दबाव में उन्हें 1990 के दशक में खुद की स्थापित की गई कंपनी छोड़नी पड़ी।