कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमले झेल कर बचाई 180 लोगों की जान, कॉकपिट से बाहर निकले कैप्टन स्मित मच्छार तो कैसी थी उनकी हालत, पहला VIDEO आया सामने

दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' (FZ1073) फ्लाइट में बुधवार को भारतीय पायलट स्मित मछार पर उनके ही को-पायलट ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने अद्भुत साहस दिखाते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड कराया। बाद में उन्हें एयरलिफ्ट कर दुबई लाया गया। सामने आए वीडियो में कॉकपिट में खून और कैप्टन के चेहरे-शरीर पर चोटों के निशान दिख रहे हैं।

दुबई से तेल अवीव की ओर उड़ान भर रही 'फ्लाईदुबई' की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना घटी। मिड-एयर फ्लाइट के दौरान विमान के को-पायलट ने मुख्य भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। कॉकपिट में हुए इस हमले के बावजूद कैप्टन स्मित ने घबराने के बजाय अदम्य साहस दिखाया। खुद लहूलुहान होने के बाद भी उन्होंने विमान पर से नियंत्रण नहीं खोया और सूझबूझ का परिचय देते हुए फ्लाइट को तुरंत सऊदी अरब डायवर्ट कर सुरक्षित लैंड करवाया।

खून से लतपत भारतीय पायलट स्मित का नया Video

घटना के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में इस खौफनाक मंजर की सच्चाई साफ बयां हो रही है। कॉकपिट में चारों तरफ खून बिखरा हुआ नजर आ रहा है। कैप्टन स्मित के चेहरे और शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं, फिर भी उनका हौसला नहीं डिगा। हमले के दौरान यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को-पायलट को काबू में किया और उसके हाथ बांध दिए। गंभीर दर्द और चोटों के बीच भी कैप्टन स्मित के लिए यात्रियों की सुरक्षा ही सबसे पहली प्राथमिकता रही।

दुबई लाया गया एयरलिफ्ट कर, पीएम मोदी और नेतन्याहू ने की तारीफ

सऊदी अरब में लैंडिंग के बाद कैप्टन स्मित को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके वापस दुबई लाया गया है। उनकी इस अद्भुत बहादुरी और पेशेवर निष्ठा की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मछार के अदम्य साहस और निर्णय क्षमता की जमकर तारीफ की है। संकट की इस भीषण घड़ी में कैप्टन का यह फैसला सैकड़ों जिंदगियों के लिए जीवनदान साबित हुआ।

ये भी पढ़ें - फ्लाईदुबई फ्लाइट में 180 लोगों की जान बचाने वाले पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल का बड़ा ऐलान
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड