अपडेटेड 28 February 2026 at 14:57 IST
इजरायल के हमले में ईरान के आर्मी चीफ आमिर हात्मी और न्याय प्रमुख मोहसनी एजई की मौत! हर तरफ मची भयंकर तबाही
बताया जा रहा है कि इजरायल के हमले में ईरान के कमांडर इन चीफ आमिर हात्मी की मौत हो गई है। इसके अलवा ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख गुलाम-हुसैन मोहसनी एजई के भी मारे जाने की खबर है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अमेरिका के साथ मिलकर इजरायल ने ईरान पर भीषण हमला कर दिया दिया है। इससे पहले जून में भी इजरायल ने ईरान पर हमला किया था और फिर अमेरिका युद्ध में कूद पड़ा था। इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया, जिसके बाद शहर के मध्य क्षेत्र से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका ने ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के लिए दबाव बनाने के वास्ते क्षेत्र में लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों का बड़ा बेड़ा तैनात किया हुआ है।
इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इजरायल के हमले में ईरान के कमांडर इन चीफ आमिर हात्मी की मौत हो गई है। इसके अलवा ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख गुलाम-हुसैन मोहसनी एजई के भी मारे जाने की खबर है। हालांकि इस खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि गुलाम-हुसैन मोहसनी एजई ईरान की न्याय व्यवस्था के सबसे ताकतवर पदों में से एक पर थे और विरोध प्रदर्शनों पर सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते रहे हैं।
हाल के वर्षों में उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी सजा देने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि ताजा हमलों में कई सरकारी और सुरक्षा ठिकानों को निशाना बनाया गया है, लेकिन ईरान की तरफ से अभी किसी बड़े अधिकारी के मारे जाने की पुष्टि नहीं की गई है।
ईरान का जवाबी हमला शुरू
Advertisement
ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल की ओर पहली लहर में करीब 30 बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई हैं। माना जा रहा है कि यह ईरान की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा जवाबी हमला हो सकता है। इजरायल में अलर्ट बढ़ा दिया गया है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। रक्षा सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया है और आगे और हमलों की आशंका जताई जा रही है।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 28 February 2026 at 14:44 IST