BREAKING: युद्ध तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे और बदला भयावह होगा...हमले के बाद ईरान ने दी इजरायल-अमेरिका को धमकी
ईरान ने अमेरिका और इजरायल को खुली धमकी दी है। ईरान ने साफ कहा है कि युद्ध तुमने (इजरायल और अमेरिका) शुरू किया, खत्म हम करेंगे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया है कि ईरान पर किए गए हमले अमेरिका और इजराइल की जॉइंट सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है। इस बीच ईरान ने अमेरिका और इजरायल को खुली धमकी दी है। ईरान ने साफ कहा है कि युद्ध तुमने (इजरायल और अमेरिका) शुरू किया, खत्म हम करेंगे। इतना ही नहीं ईरान ने भारी कीमत चुकाने की भी धमकी दी है।
ईरानी मीडिया के मुताबिक तेहरान में इंटेलिजेंस मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के परिसर और ईरान के एटॉमिक एनर्जी संगठन को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमले लहरों में जारी हैं और अलग-अलग ठिकानों पर लगातार स्ट्राइक हो रही है। इस बीच रॉयटर्स से बात करते हुए एक ईरानी अधिकारी ने कहा है कि जवाबी कार्रवाई की तैयारी पूरी है और ईरान का जवाब कुचल देने वाला होगा।
ईरान ने बंद किया एयरस्पेश
हालात बिगड़ते देख ईरान ने अपना पूरा एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके अलावा चेतावनी दी है कि हमला उसने शुरू किया है, लेकिन इस लड़ाई को खत्म वह करेगा। इजरायल में इमरजेंसी लगा दी गई है और लोगों को शेल्टर में रहने के निर्देश दिए गए हैं। कतर में अमेरिकी दूतावास ने भी अपने कर्मचारियों को सुरक्षित जगहों पर रहने को कहा है। इस बीच कई देशों ने अपने दूतावास खाली करने शुरू कर दिए हैं। अर्जेंटीना, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, यूक्रेन और आइसलैंड ने तेहरान से स्टाफ हटा लिया है।
सुरक्षित हैं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान
Advertisement
रॉयटर्स ने मेहर न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया है कि इजरायली हमले में निशाना बनाए जाने की अटकलों के बावजूद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान सुरक्षित हैं। उनके संभावित टारगेट होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वे पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- मिलिट्री ऑपरेशन शुरु, क्रूर सत्ता को उखाड़ फेकेंगे...ईरान पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप का आया पहला बयान, दे दिया लाउड एंड क्लियर मैसेज