Iran-Isreal War: 'जितना जल्द हो सके देश छोड़ दें...', युद्ध का खतरा बढ़ने पर भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

ईरान और आसपास के क्षेत्र में तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई यात्रा एडवाइजरी जारी की है। जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

 Iran travel advisory Indian embassy
भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी | Image: ANI/AP

मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरान और इजरायल के बीच जंग जैसे हालात हो गए हैं। दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइलें दाग रहे हैं। रविवार को ईरान ने बेरूत हमले का बदला लेते हुए इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाया। इन हमलों के चंद घंटों के बाद ही इजरायल ने बड़ा पलटवार कर दिया। ईरान के कई शहरों पर भीषण बमबारी कर दी। बिगड़ते हालत के बीच ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

ईरान और आसपास के क्षेत्र में तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई यात्रा एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों से अपील की है कि वे ईरान की यात्रा पूरी तरह टाल दें। साथ ही, वहां पहले से मौजूद भारतीय नागरिकों को उपलब्ध किसी भी परिवहन साधन का उपयोग कर जितनी जल्दी हो सके ईरान छोड़ने की सलाह दी गई है।

ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में लिखा है, "क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को अपनी पहले की सलाह दोहराता है कि वे ईरान की यात्रा करने से बचें। जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं, उन्हें भी सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों से देश से बाहर निकल जाएं।"

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड