ट्रंप की अल्टीमेट की उड़ा दी धज्जियां! ईरान ने कुबैत से लेकर बहरीन तक‍ अमेरिकी ठिकानों पर चुन-चुनकर किया हमला; IRGC ने कहा- करारा जवाब देंगे

ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर बड़ा तनाव देखने को मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया था कि सीजफायर का उल्लंघन न करें।

Iran-US
Iran-US | Image: AP

ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर बड़ा तनाव देखने को मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया था कि सीजफायर का उल्लंघन न करें। इन सब के बीच ईरान की सेना IRGC ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के 8 सैन्य ठिकानों पर बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया है। ईरान का कहना है कि यह हमला अमेरिका की तरफ से की गई नई आक्रामकता का जवाब है, और इसे उन्होंने 'निर्णायक जवाब' कहा है।

इससे पहले अमेरिका ने दूसरे दिन लगातार रविवार तड़के ईरान पर बड़ा हमला किया है। ईरान के मिसाइल और ड्रोन फैसिलिटी पर हमले के बाद ट्रंप ने ईरान पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाया। साथ ही ईरान को नक्शे से मिटाने की धमकी दी है।

IRGC ने हमले को लेकर क्या कहा

IRGC की नेवल और एयरोस्पेस यूनिट्स ने मिलकर यह ऑपरेशन किया है। इसे ईरान के अंदर हाल ही में हुए अमेरिकी हमलों का बदला बताया गया। गार्ड्स ने एक बयान में कहा, "कुवैत में अली अल-सलेम बेस और बहरीन के पोर्ट सलमान में फिफ्थ फ्लीट नेवल बेस पर आठ जरूरी अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों को तबाह कर दिया।"

गार्ड्स ने कहा, "दुश्मन की किसी भी आक्रामकता का चाहे उसका बहाना कुछ भी हो, और चाहे वह मामूली लक्ष्यों के खिलाफ ही क्यों न हो...करारा जवाब दिया जाएगा।" IRGC के अनुसार, यह हमला शनिवार को अमेरिकी सेना की उस कार्रवाई के जवाब में किया गया है जिसमें ईरान के मिसाइल और ड्रोन डिपो के साथ-साथ तटीय रडार सुविधाओं को निशाना बनाया गया था।

Advertisement

कुवैत ने मिसाइलों और ड्रोनों को रोका

कुवैत की सेना ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाली दुश्मन मिसाइलों और ड्रोनों को रोका। पूरे देश में हवाई हमले के सायरन बजाए गए। जबकि बहरीन ने भी एहतियात के तौर पर चेतावनी वाले सायरन बजाए। अमेरिकी अधिकारियों की ओर से इस बारे में कोई तत्काल बयान नहीं आया कि क्या निशाना बनाए गए सैन्य ठिकानों को कोई नुकसान पहुंचा है या कोई हताहत हुआ है।

Advertisement

होर्मुज स्टेट में सिंगापुर के कमर्शियल जहाज द्वारा ईरान के निर्देश ना मानने पर उस पर ड्रोन हमला किया गया है। अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए। जबाब में ईरान ने भी खाड़ी में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे है।

इसे भी पढ़ें- UP: पीलीभीत में देर रात बड़ा एनकाउंटर, 1.75 लाख रुपए के इनामी सरबजीत को पुलिस ने ठोक दिया; चर्चित पप्‍पू गप्‍ता हत्याकांड में था मोस्‍ट वांटेड
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड