US Iran: ट्रंप ने मान ली ईरान की ये बात तो थम जाएगी जंग! तेहरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, होर्मुज खोलने के लिए तैयार, बदले में की ये मांग

US Iran news: ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका को नया प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए हामी भरी है, लेकिन साथ ही ट्रंप के सामने एक डिमांड भी रखी है।

Iran Foreign Minister Syed Abbas Araghchi, Donald Trump Claim
ईरान का अमेरिका को नया प्रस्ताव | Image: AP

Iran new peace proposal to US: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता को लेकर अब तक बात नहीं बन पाई है। हालांकि अब इसमें नई कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अब ईरान की ओर से अमेरिका को शांति समझौते के लिए एक नया प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें होर्मुज खोलने और जंग खत्म करने की बात है, लेकिन बदले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने एक डिमांड भी रखी गई।

परमाणु वार्ता को लेकर की गई मांग

बताया जा रहा है कि ईरान ने अमेरिका को ये प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए भेजा है। प्रस्ताव में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और जंग को खत्म करने की पेशकश की गई है, लेकिन परमाणु वार्ता को टालने की बात भी कही गई है।

ईरान की सरकारी फारस न्यूज एजेंसी के मुताबिक अमेरिका को एक लिखित संदेश पहुंचाया गया है। इस संदेश में होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु कार्यक्रम जैसे अहम मुद्दों पर ईरान की स्थिति को साफ किया गया। एजेंसी ने यह भी साफ किया है कि यह किसी औपचारिक बातचीत का हिस्सा नहीं है, केवल अपनी स्थिति को स्पष्ट करने की एक पहल है।

दबाव में आकर समझौता नहीं करेगा ईरान

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ईरान किसी भी तरह के दबाव में आकर मूल मुद्दों पर समझौते के लिए तैयार नहीं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पूरी तरह से तय ‘रेड लाइन्स’ और अपने कूटनीतिक अधिकारों के दायरे में रहकर ही काम कर रहे हैं।

Advertisement

यूएस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार है, लेकिन परमाणु मामले पर वह बाद में बातचीत चाहता है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी साफ कर चुके हैं कि अमेरिका के साथ आगे की बातचीत तभी संभव होगी, जब अमेरिका ईरानी पोर्ट से ब्लॉकेड हटाएगा।

ट्रंप बोले- ईरान को बातचीत करनी है तो कॉल करें

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार साफ कर चुके हैं कि होर्मुज से नाकेबंदी नहीं हटेगी। इससे पहले उन्होंने ईरान संग बातचीत के लिए अपने डेलिगेशन को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। अब ट्रंप ने कहा है कि अगर तेहरान उनसे बातचीत करना चाहता है तो वह कॉल कर सकता है। साथ ही उनकी ओर से ईरान को नई चेतावनी भी दी गई है, जिसमें कहा है कि तीन दिनों में उसकी तेल पाइपलाइनें फट सकती हैं।

Advertisement

मौजूदा स्थिति की बात करें तो फिलहाल तो दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू है। ट्रंप ने सीजफायर को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया था। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि सीजफायर तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रस्ताव पेश नहीं हो जाता और दोनों पक्षों के बीच चर्चाएं पूरी नहीं होतीं। देखना होगा कि आगे क्या होता है? दोनों देश किसी समझौते पर पहुंच पाएंगे या युद्ध फिर भड़केगा? 

यह भी पढ़ें: ईरान को पाकिस्तान पर भरोसा नहीं, कहा- ट्रंप के आगे झुकता है PAK, मध्यस्थ के लिए उपयुक्त नहीं, खोली शहबाज-मुनीर की पोल

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड