अपडेटेड 3 July 2024 at 17:25 IST
VIRAL VIDEO: बच्चे को घेरा, फिर कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर मार डाला... CCTV में दिखा खौफनाक मंजर
CCTV: आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह से नोंच डाला।
- भारत
- 2 min read
Telangana News: आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेलंगाना में आवारा कुत्तों के हमले की एक और घटना सामने आई है। कुत्तों के झुंड ने बच्चे को अपना निशाना बनाया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
मामला तेलंगाना के संगारेड्डी के श्रीनगर कॉलोनी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह से नोंच डाला। कुत्तों के हमले में बुरी तरह घायल हुए बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
सामने आया CCTV फुटेज
बच्चे की उम्र 6 साल के आसपास बताई जा रही है। मामला वैसे तो 5 दिन पुराना है, लेकिन इस घटना का CCTV फुटेज अब सामने आया है, जिसमें देखने मिल रहा है कि कैसे अचानक 6-7 कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला बोल दिया। वह उसे बुरी तरह से नोंच रहे होते हैं। कुत्ते के हमले पर बच्चा जोर-जोर से चीखने लगता है। इस दौरान एक युवक आता है और बच्चे को कुत्तों के हमले से छुड़ाता है।
मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिला पर कुत्तों ने किया अटैक
गौरतलब है कि देश के अलग अलग इसी तरह के मामले सामने आते रहते हैं। इससे पहले हैदराबाद से ऐसा ही एक घटना सामने आई थीं। यहां मॉर्निंग वॉक पर गई एक महिला पर कुत्तों ने हमला किया था। महिला पर 15 से 20 आवारा कुत्तों ने एक साथ हमला कर दिया, जिसमें उन्हें काफी चोटें भी आई। इस दौरान खुद को बचाने के लिए महिला ने कुत्तों पर किसी चीज से वार किया, फिर कुछ लोग बीच में आए और महिला की जान बच गई।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 3 July 2024 at 17:21 IST