अपडेटेड 19 November 2024 at 15:56 IST

Delhi University की पूर्व छात्रा बनीं श्रीलंका की PM, राजनीति में एंट्री के 5 साल बाद ही चमकी किस्मत

हरिनी अमरसूर्या ने श्रीलंका की 16वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इनका भारत से भी खास रिश्ता है। जानें इनके बारे में खास बातें।

Sri Lanka’s New Prime Minister Harini Amarasuriya DU Alumni
Sri Lanka’s New Prime Minister Harini Amarasuriya | Image: X

Harini Amarasuriya Shrilnaka New PM: श्रीलंका को अपना नया प्रधानमंत्री मिल गया है। हरिनी अमरसूर्या (Harini Amarasuriya) ने श्रीलंका की 16वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। अमरसूर्या श्रीलंका के इतिहास में प्रधानमंत्री पद संभालने वाली तीसरी महिला बन गई हैं। इनका भारत से भी खास नाता है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा भारत में ही हुई है। इतना ही नहीं यह फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की बैचमेट भी रही हैं।

श्रीलंका की नई PM हरिनी अमरसूर्या काफी पढ़ी लिखी हैं और उनकी प्रारंभिक पढ़ाई भारत में ही हुई है। राजनीति में आने से पहले अमरसूर्या श्रीलंका की ओपन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुकी हैं। रिपोर्टस के मुताबिक, साल 1988-89 में श्रीलंका में तमिल आंदोलन को लेकर हालात काफी हिंसक हो गए थे। इस दौरान स्कूल, कॉलेज सब बंद कर दिए गए थे। ऐसे में हरिनी अमरसूर्या ने आगे की पढ़ाई भारत में ही आकर करीं।

DU में समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की

हरिनी अमरसूर्या ने 1990 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में दाखिला लिया था। यहां से उन्होंने समाजशास्त्र की पढ़ाई पूरी की। वो पढ़ाई में हमेशा आगे रहती थीं। पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज में आयोजित होने वाले कल्चरल प्रोग्राम में भी वो बढ-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। कॉलेज में होने वाले अलग-अलग मुद्दों पर डिबेट में अमरसूर्या सक्रिय रूप से शामिल होती थीं। हरिनी अमरसूर्या ने यहां साल 1991 से 1994 तक समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

इम्तियाज अली और अर्नब गोस्वामी रहे हैं बैचमैट

दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली और रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी इनके बैचमेट रहे हैं। स्नातक के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय, स्कॉटलैंड से सामाजिक मानविकी में PHD पूरी की। राजनीतिक यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने श्रीलंका विश्वविद्यालय में अपना योगदान दिया। यहां उन्होंने समाजशास्त्र और और मानविकी के विषयों पर गहन शोध और शिक्षा दी।

Advertisement

हरिनी अमरसूर्या की उपलब्धियां

हरिनी अमरसूर्या ने श्रीलंका में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। उन्होंने श्रीलंका में स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित NGO के लिए भी काम किया है। सुनामी से प्रभावित बच्चों की मदद के लिए उनके प्रयासों की पूरे श्रीलंका में सराहना हुई थी। वहीं, प्रधानमंत्री के रूप में हरिनी अमरसूर्या को चुने जाने पर हिंदू कॉलेज की प्रिंसिपल अंजू श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने PTI भाषा से बात करते हुए कहा कि  यह जानना सम्मान की बात है कि एक हिंदू कॉलेज की छात्रा श्रीलंका का प्रधानमंत्री बनीं हैं। हमें उनकी उपलब्धियों पर बेहद गर्व है। हरिनी की नियुक्ति हमारे कॉलेज के ऐतिहासिक इतिहास में एक और मील का पत्थर है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका : ट्रंप ने सीन डफी को परिवहन मंत्री के पद के लिए नामित किया

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 November 2024 at 15:55 IST