अपडेटेड 29 May 2025 at 13:31 IST
सेब, सूखे मेवे से मसाले तक... तुर्किए से किन चीजों का भारत में होता है आयात; खराब रिश्ते आपके किचन का बिगाड़ सकते हैं बजट
India-Turkey: तुर्किए के व्यापार पर बड़ा असर इसलिए पड़ेगा कि भारत में लोगों के भीतर जबरदस्त गुस्सा रहा है। भारत में तुर्किए के बायकॉट का हालिया दिनों में खूब जोर रहा। इससे स्पष्ट है कि तुर्किए को अपने नुकसान का अंदाजा जल्द होने वाला है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

India-Turkey: भारत और तुर्किए के बीच व्यापारिक संबंधों में हालिया समय में उतार-चढ़ाव देखा गया है। खासकर 2025 में जब तुर्किए ने पाकिस्तान का समर्थन किया। हालांकि भारत और पाकिस्तान की लड़ाई में तुर्किए ने जबरन पंगा लिया, लेकिन भूल गया कि इसका प्रभाव उसकी अर्थव्यवस्था को बिगाड़ सकता है। तुर्किए ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया, जिससे स्पष्ट है कि वो भारत का दुश्मन खुद ब खुद बना। तुर्किए के इस कदम से भारत के साथ उसके कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में गिरावट आई है।
तुर्किए के व्यापार पर बड़ा असर इसलिए पड़ेगा कि भारत में लोगों के भीतर जबरदस्त गुस्सा रहा है। भारत में तुर्किए के बायकॉट का हालिया दिनों में खूब जोर रहा। इससे स्पष्ट है कि तुर्किए को अपने नुकसान का अंदाजा जल्द होने वाला है। खैर, इसको भी समझना होगा कि भारत की ओर से सेब, ड्राई फ्रू्ट्स और मसाले तुर्किए से मंगाए जाते रहे हैं।
प्रमुख आयातित वस्तुएं
मार्बल: भारत का लगभग 70 प्रतिशत मार्बल आयात तुर्किए से होता है। खासकर राजस्थान के उदयपुर और किशनगढ़ जैसे क्षेत्रों में तुर्किए से मार्बल मंगाए जाते हैं। हालांकि, हालिया घटनाओं के बाद इन क्षेत्रों में तुर्किए से मार्बल आयात पर रोक लगाने की मांग उठी।
सेब: 2024 में भारत ने तुर्किए से लगभग 1.17 लाख मीट्रिक टन सेब आयात किए, जो कुल सेब आयात का 23 प्रतिशत है। इससे हिमाचल प्रदेश जैसे सेब उत्पादक राज्यों में चिंता बढ़ी है।
Advertisement
खनिज तेल: 2023-24 में भारत ने तुर्किए से लगभग 1.81 बिलियन डॉलर मूल्य का खनिज तेल आयात किया।
अन्य: सोना, रसायन, सीमेंट, सब्जियां, प्राकृतिक मोती, और लौह एवं इस्पात भी प्रमुख आयातित वस्तुओं में शामिल हैं।
Advertisement
कैसे आपके किचन पर असर पड़ सकता है?
देश में कई ऐसे शहर हैं, जहां तुर्किए डिश पसंद की जाती है, जिनमें कुनाफा, तुर्किश कबाब और शवरमा शामिल हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही तुर्किश टी बहुत फेमस है, जो शाहीन बाग इलाके में मिलती है। सूखे मेवे के अलावा तुर्किए मसाले लोगों के किचन तक पहुंच रखते हैं। जाहिर है कि जब तुर्किए से व्यापार को बंद करने की पहल होगी तो पाकिस्तान का हमदर्द बनने वाले मुल्क को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 29 May 2025 at 13:31 IST