लाहौर में विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन गिरफ्तार
Imran Khan Sister: रविवार, 20 सितंबर को लाहौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खान को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तार राष्ट्रव्यापी विरोध मार्च से पहले की गई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Imran Khan Sister: रविवार, 20 सितंबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के प्रमुख इमरान खान की बहन अलीमा खान को लाहौर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार अलीमा अपने भाई की रिहाई की मांग को लेकर 27 सितंबर को होने वाले PTI के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाली थीं।
दरअसल, पाक के पूर्व पीएम इमरान खान पिछले तीन साल से अधिक समय से अदियाला जेल में बंद हैं। इस बीच परिवार के अन्य सदस्य इमरान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। वहीं, परिवार का आरोप है कि इमरान खान को इस हलात तक पहुंचाने में सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर का हाथ है।
27 सितंबर को होना था विरोध प्रदर्शन
रिपोर्ट के अनुसार अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन उनके रिहाई को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की रणनीति और योजना बना रही थीं। इस बीच 27 सितंबर को होने वाले राष्ट्रव्यापी विरोध मार्च से पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि 20 सितंबर के ऑर्डर की कॉपी से जानकारी शेयर करते हुए, डॉन ने बताया कि DC मुहम्मद अली एजाज ने पंजाब मेंटेनेंस ऑफ़ पब्लिक ऑर्डर ऑर्डिनेंस, 1960 (MPO) के तहत अलीमा और मोहम्मद अमीर नाम के एक आदमी को हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।
Advertisement
इमरान के बेटे ने 'अगवा' करने का लगाया आरोप
इस बीच इमरान खान के बेटे शाहरेज खान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अलीमा खान को सुबह घर से निकलने के बाद “अगवा” कर लिया गया। उन्होंने कहा “मेरी मां, अलीमा खान, आज सुबह घर से निकलने के बाद किडनैप हो गईं। हमारे परिवार को उनसे कोई कांटेक्ट नहीं है और न ही उनके बारे में कोई खबर है। लाहौर में उनके खिलाफ सभी केस में वह बेल पर हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि वह तुरंत उनके ठिकाने का पता बताए और उनकी सुरक्षित वापसी पक्की करे।”
इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता
रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी सेहत को लेकर चिंता के बीच मेडिकल चेक-अप कराया। हालांकि, उनके स्पोर्ट्स ने दावा किया है कि मेडिकल मदद न मिलने की वजह से उनकी सेहत खराब हुई है, लेकिन जेल अधिकारियों ने लगातार इस आरोप को खारिज किया है।
Advertisement
पिछले महीने बहन से मिले थे इमरान खान
अगस्त 2026 में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने जेल में उनसे मुलाकात की थी। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनके इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के बाद उन्होंने फिर से अदियाला जेल शिफ्ट कर दिया गया था।