BREAKING: लीबिया के तानाशह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के बेटे की हत्या, घर में ही अज्ञात हमलावरों ने किया गोलियों से छलनी

लीबिया के पूर्व शासक और तानशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या कर दी गई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक 53 साल के सैफ अल-इस्लाम को उनके घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया।

former Libyan leader Muammar Gaddafi son Saif al‑Islam Gaddafi assassinated in Libya
लीबिया के तानाशह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के बेटे की हत्या, घर में ही अज्ञात हमलावरों ने किया गोलियों से छलनी | Image: X

Muammar gaddafi son saif al‑islam gaddafi assassinated in libya: लीबिया के पूर्व शासक और तानशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या कर दी गई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक 53 साल के सैफ अल-इस्लाम को उनके घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया। उसकी मौत की पुष्टि मंगलवार को उसके राजनीतिक दल के प्रमुख ने की, जिसके बाद लीबियन न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया गया कि उन्हें मार दिया गया है। हालांकि सैफ अल इस्लाम की हत्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।

आपको बता दें कि सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी का प्रमुख बेटा था। 53 वर्षीय सैफ-अल-इस्लाम कर्नल गद्दाफी की हत्या के बाद से ही लीबिया के संभावित उत्तराधिकारियों में गिना जाता था। सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी को उनके पिता मुअम्मर गद्दाफी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था। 1969 से 2011 तक लीबिया पर शासन करने वाले कर्नल गद्दाफी के सात बेटों में सैफ सबसे प्रभावशाली और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना-पहचाना नाम था।

उसने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी और पश्चिमी दुनिया से संबंध सुधारने की कोशिश की। 2011 की लीबियाई क्रांति के दौरान वह पिता की सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था, जहां उसने विरोध प्रदर्शनों को दबाने में हिस्सा लिया। क्रांति के बाद वह 2011 में पकड़ा गया, लेकिन बाद में रिहा हो गया। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- MP: पति की लाश के पास किया मेकअप, पहनी डिजाइनर साड़ी फिर बीयर पीकर खूब नाची...रील बनाने से रोकने पर पत्‍नी ने गला घोंट कर दी हत्या

Advertisement
Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड