अपडेटेड 3 March 2026 at 13:43 IST

BREAKING: इजरायल से जंग और बमबारी के बीच ईरान में भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, कहीं परमाणु परीक्षण तो नहीं है वजह?

भारी बमबारी के बीच ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। साउथ ईरान के गेराश शहर में मंगलवार को 4.3 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया।

Earthquake
Earthquake | Image: X

भारी बमबारी के बीच ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। साउथ ईरान के गेराश शहर में मंगलवार को 4.3 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। नाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इसकी जानकारी दी। इसके मुताबिक, यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे आया। भूकंप के झटकों से लोग डर गए। वे घरों से बाहर की ओर भागने लगे। कुछ लोगों के मन में यह भी शंका है कि कहीं यह न्यूक्लियर टेस्ट तो नहीं है।

गराश ईरान के फार्स प्रांत (Fars Province) में स्थित एक शहर है। यह Gerash County का मुख्यालय है और दक्षिणी ईरान में लारेस्तान क्षेत्र के हिस्से में आता है। ईरान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंपीय सक्रिय (seismically active) देशों में से एक है, क्योंकि यहां अरेबियन प्लेट और  यूरेशियन की टक्कर से जाग्रोस फोल्ड थ्रस्ट बेल्ट बना हुआ है। गराश इसी बेल्ट का हिस्सा है। इस क्षेत्र में 4 से 5 मैग्निट्यूड के भूकंप काफी आम हैं।

पहले ही बमबारी झेल रहा है ईरान

आपको बता दें कि ईरान में पहले से ही तनाव है। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर उसके ऊपर हमला किया, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई। इस हमले में ईरान के कई अन्य बड़े लीडर भी मारे गए हैं। घटना में खामेनेई के परिजनों की भी मौत हुई है, जिसके बाद से देश में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि ईरान ने अभी अमेरिका और इजरायल के सामने घुटने नहीं टेके हैं और वह लगातार इजरायल और अन्य क्षेत्रों में हमले कर रहा है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल को लेकर इस पाकिस्‍तानी क्रिकेटर ने की भविष्‍यवाणी, पहले भी करा चुका है बेइज्जती, जानिए कौन?
 

Advertisement

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 13:16 IST