अपडेटेड 17 November 2024 at 17:15 IST

World War- 2 के दौरान सैनिक अपनी राइफल पर क्यों लगाते थे 'कंडोम'? वजह जानकर माथा पकड़ लेंगे आप

World War- 2 के दौरान सैनिकों द्वारा कंडोम का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता था, लेकिन इसके पीछे की वजह जानकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे। आइए इसके बारे में जानें।

World War-2 soldiers used condoms
World War- 2 के दौरान सैनिक अपनी राइफल पर लगाते थे 'कंडोम' | Image: AI

Why Soldiers Use Condoms In World War-2?: आप कंडोम (Condoms) का इस्तेमाल क्यों करते हैं? आमतौर पर असुरक्षित यौन संबंध (Unprotected Sex) से होने वाले रोगों और अनचाहे गर्भधारण (Unwanted Pregnancy) से बचने के लिए कंडोम का यूज किया जाता है, लेकिन सन् 1939 से लेकर 1945 तक चलने वाले द्वितीय विश्व युद्ध (World War-2) के दौरान सैनिकों द्वारा कंडोम का इस्तेमाल मुख्य रूप से एक अनोखे और महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए किया जाता था, जिसके बारे में जानकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। तो चलिए जानते हैं कि द्वितीय विश्व युद्ध (Why Soldiers Use Condoms In World War-2) के समय सौनिक क्यों और किस लिए कंडोम का इस्तेमाल करते थे।

दरअसल, उस समय कंडोम (Condoms) का उपयोग संक्रमणों और यौन संचारित रोगों (STDs) को रोकने के लिए किया जाता था। लेकिन वर्ल्ड वॉर-2 (World War-2) के दौरान सैनिकों (Soldiers) ने अपनी सुरक्षा और सुविधा के लिए कई अनोखे तरीके अपनाए। इनमें से एक था कंडोम का इस्तेमाल... जी हां, आपने सही पढ़ा। सैनिकों ने कंडोम का इस्तेमाल अपने हथियारों, उपकरणों और यहां तक कि पानी संचयन के लिए भी किया था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कंडोम से करते थे राइफल की नाली को साफ (clean groove of rifle with condom)

सैनिक कंडोम (Soldiers World War-2 Condoms) को राइफल की नाली पर चढ़ाकर उसे धूल और गंदगी से बचाते थे। इससे उनकी राइफल साफ और तैयार रहती थी। इसके अलावा, वे कंडोम का इस्तेमाल अपने हथियारों को वाटरप्रूफ करने के लिए भी करते थे। इससे उनके हथियार पानी में भी काम करते थे।

कंडोम के जरिए चिकित्सा उपकरणों (Medical Devices) को रखते थे सुरक्षित

आपको जानकर हैरानी होगी कि कंडोम का इस्तेमाल चिकित्सा उपकरणों को साफ और सुरक्षित रखने के लिए किया जाता था। इससे चिकित्सा उपकरणों को धूल और गंदगी से बचाया जा सकता था। इसके अलावा सैनिक पानी संचयन (Water Harvesting) के लिए भी कंडोम का इस्तेमाल करते थे। इन अनोखे तरीकों से सैनिकों ने कंडोम का इस्तेमाल करके अपनी जरूरतों को पूरा किया और युद्ध के दौरान अपनी सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाया। यह एक ऐसा उदाहरण है कि कैसे सैनिकों ने अपनी जरूरतों के लिए अनोखे समाधान ढूंढे।

Advertisement

यह भी पढ़ें… इस देश में नहीं है एक भी खेत... फिर भी किसी चीज की नहीं कोई कमी! जानें कैसे पूरी करता है जरूरतें

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 17 November 2024 at 17:13 IST