अपडेटेड 24 December 2024 at 11:51 IST
लॉरेंस बिश्नोई ने अब अमेरिका में मचाई दहशत, कैलिफोर्निया में ड्रग माफिया सुनील यादव की गोली मारकर हत्या
अमेरिका के केलिफोर्निया राज्य में पंजाब के एक ड्रग माफिया सुनील यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुनील यादव लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ काम कर चुका है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

अमेरिका के केलिफोर्निया राज्य में पंजाब के एक ड्रग माफिया सुनील यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुनील यादव लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ काम कर चुका है। सुनील यादव भारत से फर्जी पासपोर्ट के जरिए फरार हो गया था। जिसके बाद वह कैलिफोर्निया के स्टॉकटॉन शहर में था और यहीं उसकी हत्या हो गई। कैलिफोर्निया में हुए इस शूटआउट की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग ने ली है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करके गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली है। यह पोस्ट खासी वायरल हो रही है। इसमें कहा गया है, '' मैं रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़, जो आज कैलिफोर्निया स्टॉकटन में मकान नंबर 6706 माउंट एलबर्स व्हाई में सुनील यादव उर्फ गोलिया विराम खेड़ा अबोहर की हत्या हुई हैं, उसकी हम पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। इन्होंने पंजाब पुलिस से मिलकर हमारे सबसे प्यारे भाई अंकित भादू का एनकाउंटर करवाया था।''
राजस्थान पुलिस ने जारी करवाया था रेड कॉर्नर नोटिस
सुनील यादव एक बड़ा ड्रग्स माफिया था जो इंटरनेशनल लेवल पर काम कर रहा था। पहले दुबई फिर USA में उसका कारोबार था। राजस्थान पुलिस ने सुनील का रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा रखा था। राजस्थान पुलिस ने दुबई में सुनील यादव के सहयोगी की वहां की एजेंसियों से गिरफ्तारी करवाई थी। सुनील यादव का दूसरा नाम गोली वरयाम खेड़ा है। सुनील यादव को पहले राजस्थान पुलिस ने गंगानगर में हुए पंकज सोनी हत्याकांड में गिरफ्तार भी किया था।
Advertisement
जिम्मेदारी लेते हुए रोहित गोदरा ने क्या लिखा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा, “राम-राम जय श्री राम सभी भाइयों को... मैं रोहित गोदारा गोल्डी बराड़... भाइयों जो आज कैलिफोर्निया स्टॉकटन मैं मकान नंबर 6706 माउंट एलबर्स व्हाई अमेरिका सुनील यादव उर्फ गोलिया विराम खेड़ा अबोहर की हत्या हुई है, उसकी सम्पूर्ण जिमेवारी हम लेते हैं। इन्होंने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर हमारे सबसे प्यारे भाई अंकित भादू का एनकाउंटर करवाया था, जिसका बदला हमने लिया है... और जो भी लोग इसमें शामिल हैं, चाहे कोई भी हो... सबका हिसाब होगा।"
Advertisement
रोहित गोदारा ने आगे लिखा, "भाइयों इन्होंने पूरे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की यूथ को नशे का आदि बनाया। यह पुलिस से मिलकर ड्रग्स बेचते हैं। इनके ऊपर गुजरात में 300 केजी के ड्रग्स का पर्चा है। जब हमें पता चला की अंकित भादू भाई के एनकाउंटर में इसका हाथ है तो यह मौत के डर से पुलिस की मदद से अमेरिका भाग गया। वहां पर जाकर हमारे भाइयों की मुखबिरी करने लग गया। यह लोगों को यह बोलते थे की ग्रुप हमारा क्या बिगाड़ेगा। हम तो खुद इंटेलिजेंस पुलिस में भर्ती हैं। यह हमारे ग्रुप का हिस्सा बता के हमारे भाइयों की पुलिस को सूचना देता था।” इस पोस्ट में गोदारा ने चेतावनी देते हुए आगे लिखा है, “हमारे जितने भी दुश्मन हैं वो तैयार रहें.... वर्ल्ड के किसी भी कोने में चले जाओ सब के पास पहुंच जाएंगे।”
फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दो साल पहले अमेरिका भागा था सुनील यादव
सुनील यादव मूलरूप से अबोहर फाजिलक का रहने वाला था और पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ही जुड़ा था। वह बड़ा ड्रग्स माफिया था, जो इंटरनेशनल लेवल पर काम कर रहा था। राजस्थान पुलिस ने कुछ समय पहले उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। बता दें कि सुनील यादव का एक कन्साइनमेंट कुछ साल पहले भारत में पकड़ा गया था। इसमें करीब 300 करोड़ रुपये का माल था। सुनील यादव करीब 2 साल पहले फर्जी पासपोर्ट के जरिए अमेरिका भाग गया था। उसका यह पासपोर्ट राहुल नाम पर दिल्ली से बना था। उसी वक्त रोहित गोदारा पवन नाम के पर्जी पासपोर्ट से अमेरिका चला गया था।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 24 December 2024 at 11:51 IST