'एक ही गोली से सबकुछ कर दूंगा खत्म...', ट्रंप की ईरान को एक और धमकी; खामेनेई के जनाजे में रो रहे समर्थकों पर कहा- ये नकली आंसू

अली खामेनेई के जनाजे में लोग रोते हुए नजर आए, जिस पर ट्रंप ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि मुझे लगा था कि लोग अली खामेनेई से नफरत करते हैं, लेकिन वहां इतने लोगों को रोते देखा।

Donald Trump warning to Iran
ट्रंप की ईरान को धमकी | Image: ANI

Donald Trump warns Iran: ईरान अपने पूर्व सुप्रीम लीडर को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दे रहा है। इस बीच भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धमकी देने का सिलसिला थम नहीं रहा। उन्होंने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि वे बस एक गोली में ईरान के शीर्ष नेतृत्व का खात्मा कर सकते हैं।

ट्रंप ने दी धमकी

ट्रंप ने यह बयान न्यूज वेबसाइट Axios से बातचीत करते हुए दिया। उन्होंने कि ईरान के शीर्ष नेता इस समय खामेनेई के अंतिम संस्कार में एक साथ मौजूद हैं। हम सबको एक ही वार में खत्म कर सकते हैं। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि वे ऐसा कदम नहीं उठाएंगे, क्योंकि फिर बातचीत करने के लिए कोई बचेगा नहीं।

अली खामेनेई के जनाजे में लोग रोते हुए नजर आए, जिस पर ट्रंप ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि मुझे लगा था कि लोग अली खामेनेई से नफरत करते हैं, लेकिन वहां इतने लोगों को रोते देखा। शायद ये नकली आंसू हों।

28 फरवरी को हुई थी खामेनेई की मौत

इसी साल 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर एक बड़ा संयुक्त सैन्य ऑपरेशन चलाया था, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हवाई हमले की जद में उनका पूरा परिवार भी आ गया था, जिसके चलते उनकी बेटी, दामाद, बहू और पोती को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। इस भीषण हमले में अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। हालांकि, बाद में मोजतबा खामेनेई को ही ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया।

Advertisement

दोनों देशों के बीच जारी भीषण युद्ध और अस्थिर हालातों के कारण अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार तुरंत नहीं किया जा सका था। उनके पार्थिव शरीर को कई महीनों तक पूरी तरह सुरक्षित रखा गया। अब जाकर उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रियाएं शुरू हो पाई हैं, जिसके तहत आगामी 9 जुलाई को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक (दफनाया) किया जाएगा।

तेहरान से राजकीय शोक और श्रद्धांजलि का दौर

अयातुल्ला खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों की शुरुआत 3 जुलाई को राजधानी तेहरान से हुई। पूर्व सर्वोच्च नेता, उनकी पत्नी, बेटी, दामाद और 14 महीने की पोती के शवों को तेहरान के प्रसिद्ध ग्रैंड मोसल्ला कॉम्प्लेक्स में आम जनता और गणमान्य लोगों के दर्शनार्थ रखा गया है। इस दुखद मौके पर देश-विदेश से आए हजारों नागरिकों के साथ-साथ दुनिया के 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

Advertisement

6 जुलाई को तेहरान की मुख्य सड़कों पर अयातुल्ला खामेनेई की विशाल अंतिम शव यात्रा (जुलूस) निकाली जाएगी, जिसमें भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। 9 जुलाई को अंतिम यात्रा अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचेगी, जहां उनके जन्मस्थान मशहद में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: PoK में गूंजा विरोध का बिगुल...अत्याचार के खिलाफ आर-पार की जंग के लिए सड़कों पर उतरे लाखों लोग, शहबाज-मुनीर को दिया क्‍लियर एंड लाउड मैसेज

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड