अपडेटेड 7 December 2025 at 22:46 IST

अभी नहीं टला खतरा, श्रीलंका में चक्रवात दित्वा ने बरपाया कहर, अब तक 627 लोगों की मौत; भूस्खलन का अलर्ट जारी

Cyclone Ditwah: श्रीलंका में चक्रवात दित्वा ने भारी तबाही मचाई है। इससे मरने वालों की संख्या 627 हो गई है, वहीं 200 से अधिक लोग लापता हैं। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संसद को बताया कि श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, लेकिन यह इतनी मजबूत नहीं है कि वह अकेले इस झटके को झेल सके।

Cyclone ditwah In Sri lanka
श्रीलंका में चक्रवात दित्वा ने मचाई तबाही | Image: ANI/X

Sri lanka landslides Alert, Cyclone Ditwah : श्रीलंका में चक्रवात दित्वा ने कहरा बरपाया है। बीते दिनों इससे हुई तबाही में अब तक 627 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग जख्मी और लापता हैं। प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और बचाव टीम के द्वारा राहत का कार्य जारी है। इस बीच एक और चिंता की खबर सामने आई है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि श्रीलंका में अभी खतरा टला नहीं है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, श्रीलंकाई अधिकारियों ने रविवार को ताजा भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि चक्रवात दित्वा से पहले से ही तबाह हुए क्षेत्रों में लगातार बारिश जारी है, जिससे देश भर में मरने वालों की संख्या 627 हो गई है।

लगभग 10% आबादी प्रभावित

मिली जानकारी के अनुसार, आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने आगाह किया है कि लगातार जारी मानसूनी तूफान पहाड़ी इलाकों, खासकर मध्य उच्चभूमि और उत्तर-पश्चिमी मध्यभूमि में, को तेजी से अस्थिर बना रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि इसने दो मिलियन से ज्यादा लोगों यानी श्रीलंका की लगभग 10 प्रतिशत आबादी की पीड़ा को और बढ़ा दिया है, जो पिछले हफ्ते जलवायु संकट से प्रेरित बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए थे।

सरकार के अनुसार, अब तक 627 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 209 लोग अभी भी लापता हैं।

Advertisement

भूस्खलन के कारण अनेक समुदायों के संपर्क से कट जाने के कारण, रविवार को मध्य क्षेत्र के दूरदराज के इलाकों में आपातकालीन आपूर्ति पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर और फिक्स्ड-विंग विमान तैनात किए गए।
श्रीलंका वायुसेना ने पुष्टि की है कि म्यांमार ने राहत सामग्री से भरा एक विमान भेजा है, जो देश में पहुंची लेटेस्ट अंतर्राष्ट्रीय सहायता है। यहां बता दें कि भारत ने भी अपने इस पड़ोसी देश के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है और बचाव, मेडिकल, खान-पान समेत कई प्रकार की सहायता की है।

7 अरब डॉलर तक का आ सकता खर्च 

मिली जानकारी के अनुसार, डीएमसी ने कहा कि बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के कारण राज्य संचालित शिविरों में विस्थापित निवासियों की संख्या 225,000 से घटकर 100,000 हो गई है। क्षति के आकलन से पता चलता है कि 75,000 से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं और लगभग 5,000 नष्ट हो गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि पुनर्निर्माण 7 अरब अमेरिकी डॉलर तक का खर्च आ सकता है।

Advertisement

अर्थव्यवस्था अकेले झेलने के लिए मजबूत नहीं - राष्ट्रपति 

वहीं, शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि वह पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए अतिरिक्त 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर के श्रीलंका के अनुरोध की समीक्षा कर रहा है। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने शुक्रवार को संसद को बताया कि श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, लेकिन यह इतनी मजबूत नहीं है कि वह अकेले इस झटके को झेल सके।

ये भी पढ़ें - लंदन के Heathrow Airport पर मिर्च स्प्रे से हमला, ग्रुप बनाकर आए हमलावर, पुलिस ने एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 7 December 2025 at 22:46 IST