अपडेटेड 2 December 2025 at 22:52 IST
श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवाह का कहर, राहत और बचाव में जुटी भारतीय वायुसेना; अब तक 460 लोगों की मौत
तूफान दितवाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई हुई है। इसमें 460 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत लगातार श्रीलंका को मदद भेज रहा है, अभी आगरा से मेडिकल टीम को लैंड श्रीलंका में लैंड किया गया है। जानें और क्या क्या मदद भेजी जा रही है
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Cyclone Ditawah: श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवाह के बीच फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सागर बंधु चलाया हुआ है। जारी तूफान के बीच भारत लगातार मेडिकल सुविधा और बाकी मदद भेज रहा है। इसी कड़ी में नई जानकारी सामने आई है कि IAF (इंडियन एयर फोर्स) के C-17 एयरक्राफ्ट ने आगरा से इक्विपमेंट और 73 मेडिकल स्टाफ के साथ एक पैरा फील्ड हॉस्पिटल को एयरलिफ्ट किया है। भारतीय एयरफोर्स ने आगरा से एयरलिफ्ट करके मेडिकल स्टाफ को श्रीलंका के प्रभावित क्षेत्र में उतारा है।
IAF (इंडियन एयर फोर्स) के Mi-17 हेलीकॉप्टरों ने HADR ( Humanitarian Assistance and Disaster Relief) ऑपरेशन जारी रखा, 8T से ज्यादा राहत का सामान एयरलिफ्ट किया। इसके अलावा 65 जिंदा बचे लोगों को निकाला। इसमें विदेशी नागरिक भी शामिल है।
एक गर्भवती महिला और गंभीर घायलों को बचाया
खबर यह भी मिली कि जिन लोगों को बचाया, उनमें एक गर्भवती महिला भी थी, जिसे टाइम पर सुरक्षित जगह ले जाना जरूरी था। इसके अलावा एक गंभीर रूप से बीमार मरीज भी उसमें शामिल था। इन सभी लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।
श्रीलंका को मदद पहुंचा रहा भारत
तूफान की वजह से फंसे भारतीयों को भी वायुसेना ने सुरक्षित निकाला है। इससे पहले अभी तक जानकारी सामने आई थी कि वायुसेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी 130 और आई एल 76 कोलंबो के भंडारनायके एयरपोर्ट से त्रिवेंद्रम के लिए शटल फ्लाइट चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वायुसेना के हेलीकॉप्टर एमआई 17 श्रीलंका में भूस्खलन में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। श्रीलंका अधिकारियों के अनुरोध पर कोटमाले क्षेत्र में व्यापक बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisement
तूफान दितवाह ने मचाई तबाही, 460 लोगों की मौत
श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवाह का कहर देखने को मिल रहा है, इसके चलते बाढ़ और भूस्सखन की घटना भी देखी जा रही है। इसमें अभी तक 460 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में भारत लगातार अपने पड़ोसी देश की मदद के लिए उसका साथ दे रहा है। भारत ने मेडिकल टीम भेजने के अलावा, राहत दल प्रभावित इलाकों में भेजे हैं, जहां प्रभावित तटीय इलाकों में फंसे लोगों को बचाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर लेकर जाया जा रहा है। भारत राहत सामग्री भी भेज रहा है।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 2 December 2025 at 22:52 IST