Colombia Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता वाले भूकंप से भारी तबाही, अब तक 20 लोगों की मौत; कई लोग मलबे में फंसे, रेस्क्यू जारी

Colombia Earthquake: सोमवार को दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के पश्चिमी में 7.4 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई हैं, वहीं कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू अभियान जारी है।

Colombia Earthquake 7. 4 magnitude
Colombia Earthquake: अब तक 20 लोगों की मौत; कई लोग मलबे में फंसे | Image: X

Colombia Earthquake: सोमवार, 10 अगस्त को दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक बेहद शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 7.4 मापी गई। इस शक्तिशाली भूकंप में अब तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में कम से कम से 20 लोगों की मारे जाने की खबर है।

भूकंप के कारण लोग मलबे के नीचे दब गए और कई लोग घायल हो गए। लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े, यहां तक कि राजधानी बोगोटा में भी लोगों को घर से बाहर निकलना पड़ा। भूकंप से देश के पश्चिमी शहरों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है।

अब तक 20 लोगों की मौत की खबर

कोलंबिया में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद समाचार एजेंसी एपी के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि परेरा शहर में कम से कम 18 लोगों की और मनिज़ालेस शहर में दो लोगों की मौत हुई है। भूकंप के कारण लोग मलबे के नीचे दब गए और कई लोग घायल हो गए। लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े, यहाँ तक कि राजधानी बोगोटा में भी लोगों को घर से बाहर निकलना पड़ा।

पश्चिमी शहरों को सबसे अधिक नुकसान

भूकंप ने देश के पश्चिमी शहरों में शामिल परेरा, क्विबडो, कैली और मनिज़ालेस को बुरी तरह प्रभावित किया। अधिकारी आफ्टरशॉक (भूकंप के बाद के झटकों) की आशंका जता रहे हैं, जबकि लोग ढही हुई इमारतों के मलबे में अपनों या सामान को तलाश रहे हैं।

Advertisement

भूकंप के झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी महसूस

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार USGS (यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे) और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बोगोटा से लगभग 250 मील (400 किलोमीटर) पश्चिम में चोको क्षेत्र के सैन होस डेल पाल्मार में था, जहां लगभग 4,800 लोग रहते हैं। USGS ने बताया कि भूकंप जमीन से 66 मील (107 किलोमीटर) की गहराई पर आया था। भूकंप के झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी महसूस किए गए। 

ये भी पढ़ें: Colombia Earthquake: अमेरिका में तेज भूकंप के झटकों के बाद हड़कंप, कोलंबिया में 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कई देशों में महसूस हुए झटके

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड