अपडेटेड 23 February 2026 at 09:24 IST

CM Yogi Singapore Visit: सीएम योगी ने सिंगापुर में इस दिग्गज उद्योगपति से की मुलाकात, निवेश समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

सीएम योगी यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लक्ष्य से सिंगापुर दौरे पर पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने दिग्गज उद्योगपति टेमासेक के चेयरेमैन टीओ ची हियान से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने उनके साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।

CM Yogi
CM Yogi | Image: x

CM Yogi Singapore Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे हैं। यहां पहुंचते ही वह दिग्गज उद्योगपति टेमासेक के चेयरेमैन टीओ ची हियान और उनकी टीम से मिले। इस मुलाकात की तस्वीरें सीएम योगी ने शेयर की हैं जिसमें उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक बुनियादी ढांचे में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

सीएम योगी और टेमासेक के चेयरेमैन टीओ ची हियान के बीच यूपी में संप्रभु निवेश भागीदारी को लेकर बात हुई, जिसमें डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, रिन्यूएबल एनर्जी, औद्योगिक इंफ्रास्टक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश शामिल रहे।

टेमासेक के चेयरमैन के साथ इन मुद्दों हुई चर्चा

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'टेमासेक के चेयरमैन तेओ ची हीन और उनकी टीम के साथ एक अच्छी मीटिंग हुई। यूपी में डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर में सॉवरेन इन्वेस्टमेंट में हिस्सा लेने के मौकों पर चर्चा हुई। राज्य के पॉलिसी फ्रेमवर्क और ग्लोबल इन्वेस्टर्स के लिए फास्ट ट्रैक क्लीयरेंस पर जोर दिया गया।

साथ ही उत्तर प्रदेश में फाइनेंशियल सहयोग को मजबूत करने, प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग को आसान बनाने और इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रोथ सेक्टर में इन्वेस्टमेंट फ्लो को सपोर्ट करने पर चर्चा हुई।'

Advertisement

सीएम योगी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'सिंगापुर में DBS ग्रुप की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुश्री टैन सु शान और उनकी सीनियर लीडरशिप टीम के साथ एक अच्छी मीटिंग हुई। उत्तर प्रदेश में फाइनेंशियल सहयोग को मजबूत करने, प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग को आसान बनाने और इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रोथ सेक्टर में इन्वेस्टमेंट फ्लो को सपोर्ट करने पर चर्चा हुई।'

GIC के CEO के साथ हुई उत्पादक बैठक- सीएम

इसके अलावा उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, 'GIC के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लिम चो किआट और उनके डेलीगेशन के साथ उत्पादक बैठक हुई। लंबे समय के इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टमेंट के लिए, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल पार्क और सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में रास्ते तलाशे गए।

Advertisement

यूपी में GIC की मौजूदा पार्टनरशिप की तारीफ की, जिसमें गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में IRB के साथ इसका जुड़ाव और राज्य में ग्रीनको के साथ सहयोग शामिल है।'

सिंगापुर के बाद जापान दौरे पर रहेंगे CM योगी

बता दें कि सीएम योगी की सिंगापुर की यात्रा 22 फरवरी से शुरू हुई, जो कि 24 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद वो 25 और 26 फरवरी को जापान के दौरे पर रहेंगे। जापान यात्रा के दौरान वह आठ कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरा का मु्ख्य उद्देश्य गवर्नमेंट टू बिजनेस (G2B) बैठक होगा। 

यह भी पढ़ें: BREAKING: नेपाल के धाडिंग में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी; 18 लोगों की मौत
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 09:23 IST