अपडेटेड 26 February 2026 at 10:46 IST
जापान में भारतीय मूल के छोटे से बच्चे ने CM योगी को किया साष्टांग प्रणाम, सुनाया संस्कृत श्लोक तो चौक उठे मुख्यमंत्री; दिया खास तोहफा-Video
जापान के यामानाशी जाने के दौरान सीएम योगी ने वहां रहने वाले भारतीय मूल के कुछ लोगों से मुलाकात की। बड़ी संख्या में भारतीय परिवार और बच्चे उनसे मिलने पहुंचे थे, जो काफी खुश नजर आ रहे थे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों जापान दौरे पर हैं। आज, 26 फरवरी को उनकी पहली आधिकारिक यात्रा का दूसरा दिन है। गुरुवार को सीएम योगी फलों के लिए मशहूर यामानाशी शहर पहुंचे। यामानाशी जाते समय रास्ते में मुख्यमंत्री ने जापान में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से मिले और उनसे बातचीत की। इस दौरान एक छोटे से बच्चे ने सीएम योगी को साष्टांग प्रणाम कर संस्कृत के श्लोक सुनाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।
जापान के यामानाशी जाने के दौरान सीएम योगी ने वहां रहने वाले भारतीय मूल के कुछ लोगों से मुलाकात की। बड़ी संख्या में भारतीय परिवार और बच्चे उनसे मिलने पहुंचे थे, जो काफी खुश नजर आ रहे थे। विदेश की धरती पर अपने देश की एक राज्य के मुख्यमंत्री को देखकर लोग खासा उत्साह थे। ख्यमंत्री ने सभी से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं।
बच्चे ने CM योगी को किया साष्टांग प्रणाम-Video
इस मुलाकात के दौरान कुछ महिलाएं और बच्चे जो श्वेत वस्त्र (दीक्षा या आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ी) में नजर आ रहे थे, सीएम योगी से हिंदी में बातचीत की। सबसे खास और भावुक पल तब आया जब छोटे बच्चे ने पारंपरिक भारतीय तरीके से मुख्यमंत्री को दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद संस्कृत में श्लोक भी सुनाए।विदेश की धरती पर भारतीय संस्कारों और परंपराओं की यह झलक देखकर योगी आदित्यनाथ भी काफी प्रभावित और भावुक नजर आए।
भारतीय मूल के लोगों से मिले सीएम योगी
सीएम योगी ने भी बच्चों को दुलारा, आशीर्वाद दिया और उनकी पढ़ाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बाद में उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और गिफ्ट दिए। भारतीय मूल की महिला भी सीएम योगी के लिए खास तोहफा लेकर आई थीं। महिला ने मुख्यमंत्री से कहा, मैं आपके लिए कुछ गिफ्ट लेकर आई हूं। इस बीच योगी बोले- हां गिफ्ट लेंगे पहले बच्चों से मिल लूं,उन्होंने प्यार से एक बच्चे को बुलाया और बातचीत की।
Advertisement
सीएम योगी का जापान दौरा
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग जापान में भारतीय संस्कारों की चर्चा कर रहे हैं। यह मुलाकात भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक और लोगों के बीच के संबंधों को और मजबूत करने वाली साबित हुई है। सीएम योदी जापान में निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से दौरे पर हैं।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 10:46 IST