चीन से जापान तक शक्तिशाली भूकंप से कांपी धरती, ऑफ्टरशॉक्स का खतरा बरकरार; रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

जापान और जापान में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों देशों में इमारतें हिलने से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि भूकंप के बाद दोनों ही देशों में अफरा-तफरी मच माहौल बन गया।

china japan earthquake
चीन से जापान तक शक्तिशाली भूकंप, ऑफ्टरशॉक्स का खतरा, इतनी रही तीव्रता | Image: Social Media

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मंगलवार 16 जून, 2026 को जापान और चीन में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार जापान के होनशू द्वीप पर 6.0 और चीन के उत्तरी किंगहाई प्रांत में 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप उच्छे वे इलाके में आया, जिसके चलते काई बार ऑफ्टरशॉक्स भी दर्ज किया गया।

जापान-चीन में भूकंप की तीव्रता कितनी?

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, पहला भूकंप जापान के होनशू द्वीप के पूर्वी तट के पास आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई है। 

जापान के बाद चीन में भूकंप आया है। भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक किंगहाई प्रांत में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। लगातार दो भूकंपों के बाद, दोनों देशों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में लोग घरों से बाहर होने लगा।

भूकंप का केंद्र तटीय क्षेत्र और उत्तरी किंगहाई प्रांत

जापान में आए भूकंप का केंद्र होनशू के तटीय क्षेत्र में समुद्र के नीचे था। इस बीच भूकंप से इलाके में बहुमंजिला इमारतें काफी देर तक हिलती रहीं। हालांकि, गनीमत यह रहा है कि इस भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में सूनामी की कोई  चेतावनी जारी नहीं की गई।

Advertisement

वहीं, चीन में भूकंप का केंद्र उत्तरी किंगहाई प्रांत में जमीनी हिस्से में बताया गया। बताया गया है कि भूकंप के केंद्र सतह से करीब 35 किमी की गहराई में था। भूकंप के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड