CBI को मिली भगोड़े PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी की सटीक लोकेशन! प्रत्यर्पण को लेकर अब उठाएगी ये बड़ा कदम

मेहुल चोकसी कई सालों से भारतीय अधिकारियों से भागा-भागा फिर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का वो मुख्य आरोपी है।

Mehul Choksi
Mehul Choksi | Image: PTI

Mehul Choksi News: भारत का भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी कहां छिपा है, इसको लेकर बड़ी जानकारी मिली है। पता चलता है कि चोकसी अपनी पत्नी के साथ स्विट्जरलैंड में रह रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहुल चोकसी कथित तौर पर अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प में रह रहा है। इतना ही नहीं उसने देश में ‘F रेजीडेंसी कार्ड’ भी हासिल कर लिया है।

मेहुल चोकसी कई सालों से भारतीय अधिकारियों से भागा-भागा फिर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का वो मुख्य आरोपी है।

बेल्जियम की नागरिक हैं पत्नी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहुल चोकरी फिलहाल बेल्जियम में है। बताया जा रहा है कि भारतीय अधिकारियों को उसके ठिकाने के बारे में मालूम है। ऐसे में बेल्जियम से उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चोकसी को वापस लाने के लिए भारतीय अधिकारी बेल्जियम की एजेंसियों के संपर्क में हैं।

बताया ये भी जा रहा है कि मेहुल चोकसी को 'F रेजिडेंसी कार्ड' 15 नवंबर 2023 में मिला था। ये कार्ड उसे उसकी पत्नी, जो कि बेल्जियम की ही नागरिक है, उनकी मदद से मिला था।

Advertisement

चोकसी ने नहीं छोड़ी भारत की नागरिकता

बता दें कि इससे पहले ये खबरें आ रही थीं कि मेहुल चोकसी कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र एंटीगुआ और बारबुडा में है। हालांकि अब उसके बेल्जियम में होने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के यह भी बताया गया कि कथित तौर पर भगोड़े कारोबारी ने बेल्जियम में रहने के लिए आवेदन किया है। उसने भारत में प्रत्यर्पण टालने और बेल्जियम में रेसीडेंसी पाने के लिए झूठे कागजात और गलत जानकारी का इस्तेमाल किया। वहीं, मेहुल चोकसी ने अबतक आधिकारिक तौर पर अपनी भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ी है। 

इतना ही नहीं, प्रत्यर्पण से बचने के लिए मेहुल चोकसी कथित तौर पर एक प्रसिद्ध कैंसर अस्पताल में इलाज  के बहाने स्विट्जरलैंड में शिफ्ट होने की योजना बना रहा है। मेहुल चोकसी इसमें माहिर है। इससे पहले भी फर्जी कहानियां बनाकर भारत आने से बचता रहा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: घर में मिले कैश मामले में बढ़ी जस्टिस यशवंत वर्मा की मुश्किलें, CJI ने जांच के लिए कमेटी बनाई

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड