अपडेटेड 2 February 2025 at 21:32 IST

आयरलैंड में कार हादसा , 2 भारतीय छात्रों की मौत; दो अन्य घायल

दक्षिणी आयरलैंड के कार्लो काउंटी में एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

65-year-old man declared dead by doctors  turns out alive in Maharashtra
2 भारतीय छात्रों की मौत | Image: Representative image

दक्षिणी आयरलैंड के कार्लो काउंटी में एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आयरिश पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं द्वारा शुक्रवार की सुबह घातक सड़क हादसे के बाद चेरेकुरी सुरेश चौधरी और चिथूरी भार्गव को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया।

आयरलैंड की राजधानी डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी किया। दूतावास ने कहा, ‘‘डबलिन स्थित भारतीय दूतावास, काउंटी कार्लो में एक कार दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों श्री चेरेकुरी सुरेश चौधरी और श्री चिथूरी भार्गव की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।’’

Advertisement

इसमें कहा गया है, ‘‘दूतावास की टीम मृतकों के परिवार और मित्रों के संपर्क में है तथा दुर्घटना में घायल हुए दो भारतीय नागरिकों को भी हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।’’ कार्लो गार्डा स्टेशन के अधीक्षक एंथनी फैरेल ने कहा, ‘‘एक काले रंग की ऑडी ए6 कार कार्लो शहर की ओर जा रही थी, जब वह सड़क पार कर ग्राइगुएनास्पिडोज में एक पेड़ से टकरा गई।’’ कार में सवार दो अन्य यात्री, 20 वर्ष की आयु के एक पुरुष और एक महिला, को गंभीर हालत में किलकेनी के सेंट ल्यूक जनरल अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों खतरे से बाहर हैं।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 2 February 2025 at 21:32 IST