Typhoon Jangmi in Japan: पेड़ उखड़े, देश के कई हिस्सों में बिजली गुल... जापान में 'जांगमी' तूफान से भीषण तबाही, 300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल

Typhoon Jangmi in Japan: जापान में तूफान जांगमी के चलते भारी तबाही देखने को मिल रही है। करीब 10 लोग इस तूफान की वजह से घायल हो गए हैं और देश में 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गई है। कई जगह बिजली ठप और तेज हवाएं चल रही है। पढ़ें पूरी खबर।

Japan Jangmi  Typhoon
जापान में 'जांगमी' तूफान ने मचाई भयंकर तबाही | Image: X

Typhoon Jangmi in Japan: जापान के दक्षिणी इलाकों में तूफान जांगमी ने भारी तबाही मचा दी है। जहां तेज हवाओं और लगातार बारिश के चलते 10 लोग घायल हो गए, जबकि 47 हजार से ज्यादा घरों में बिजली ठप बताई जा रही है। इसी बीच खबर आई है कि देश में 300 से ज्यादा फ्लाइट भी रद्द करनी पड़ी है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि,  सुबह ये तूफान याकूशिमा द्वीप से करीब 140 किलोमीटर दूर था। लेकिन अब ये 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा था। ऐसे में तेज हवाओं की रफ्तार 25 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच गई है।

मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि, कागोशिमा और ओकिनावा में 6 घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर पानी भर गया, पेड़ उखड़ गए और तेज हवाओं से आसपास की चीजें उड़ गईं। सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

300 फ्लाइट्स कैंसिल, 2 एक्सप्रेस-वे बंद, 64 शिप रोकी गई

तूफान के कारण क्यूशू से जुड़ी 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। दो एक्सप्रेसवे के 15 हिस्से बंद कर दिए गए, जबकि कई रेल सेवाएं निलंबित हैं। समुद्री मार्गों पर भी 64 नौवहन सेवाएं रोकी गई हैं। कागोशिमा और ओकिनावा में कुल 47,930 घरों की बिजली चली गई। स्थानीय कंपनियां सुधार कार्य में जुटी हुई हैं।

आगे बढ़ रहा तूफान, चेतावनी जारी

मौसम एजेंसी ने चेतावनी दी है कि तूफान मंगलवार (2 जून) को दक्षिणी क्यूशू के करीब पहुंचेगा और बुधवार (3 जून) को होंशू के दक्षिणी तट, शिकोकू और कांतो क्षेत्र की ओर बढ़ेगा। टोक्यो और किंकी में 350 मिमी तक भारी बारिश का अनुमान है। कागोशिमा के अमागी में पिछले 24 घंटे में 209.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Advertisement

सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। मुख्य कैबिनेट सचिव ने लोगों से अपील की है कि स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। भारतीय यात्रियों को सलाह है कि जापान जाने से पहले अपनी फ्लाइट स्थिति चेक करें और मौसम अपडेट फॉलो करें। तूफान के कारण टोक्यो में बुधवार से परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

 यह भी पढ़ें: 72 सवालों पर ट्विशा शर्मा के समर्थ का जवाब, चोट के निशान पर गिरिबाला चुप

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड