अपडेटेड 24 December 2024 at 20:14 IST

BIG BREAKING: क्रिसमस के ठीक पहले एफिल टॉवर में आग लगने से हड़कंप, हजारों लोग फंसे; रेस्क्यू जारी

BIG BREAKING: पेरिस के एफिल टॉवर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लिफ्ट में लगने की जानकारी के बाद पूरे टॉवर को खाली कराना पड़ा।

Eiffel Tower
एफिल टॉवर | Image: @ALHASSANMU72205

Eiffel Tower Fire Breaking: पेरिस के एफिल टॉवर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लिफ्ट में लगने की जानकारी के बाद पूरे टॉवर को खाली कराना पड़ा। क्रिसमस की पूर्व संध्या के कारण टॉवर पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल, एफिल टॉवर को बंद कर दिया गया है और घटना की जांच जारी है।

पेरिस के एफिल टॉवर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लिफ्ट में लगने की जानकारी के बाद पूरे टॉवर को खाली कराना पड़ा। क्रिसमस की पूर्व संध्या के कारण टॉवर पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल, एफिल टॉवर को बंद कर दिया गया है और घटना की जांच जारी है।

1200 लोगों को बाहर निकाला 

क्रिसमस डे से ठीक पहली शाम को एफिल टॉवर में आग लगना एक बड़ी घटना है, क्योंकि यहां भारी संख्या में पर्यटक क्रिसमस बनाने पहुंचते हैं। यहां फ्रांस की राजधानी पेरिस में मौजूद एफिल टॉवर पर आग लगने की सूचना से भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर वहां लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी। फिलहाल 1200 लोगों को निकाला गया है।

टॉवर की पहली और दूसरी मंजिल पर लगी आग

मिली जानकारी के मुतबिक, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पेरिस में एफिल टॉवर की पहली और दूसरी मंजिल के बीच आग लगने के बाद उसे खाली करा लिया गया। अग्निशमन कर्मियों ने स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि, लगभग 1,200 वीजिटरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस बीच, आग पर काबू पाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन सेवाओं को तुरंत तैनात किया गया।

Advertisement

दुनिया के लोकप्रिय स्थलों में से एक एफिल टॉवर 

एफिल टॉवर पेरिस के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक है और पर्यटकों के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, हर दिन लगभग 15,000 से 25,000 पर्यटक एफिल टॉवर देखने आते हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्रिसमस से ठीक पहली शाम यहां लोग कितने उत्साहित हो कर पहुंचे होंगे। साथ ही पर्यटकों की संख्या भी काफी बताई जा रही है। फिलहाल किसी के जानमान के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : Delhi: वीडियो बनाने वाले सावधान! सिगरेट पीते हुए हथियार लहराकर...

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 24 December 2024 at 19:39 IST