अपडेटेड 31 December 2024 at 23:06 IST
बर्लिन पुलिस ने कई लोगों पर हमला करके घायल करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया
बर्लिन शहर के चार्लोटनबर्ग इलाके में कई लोगों पर हमला करने और उन्हें घायल करने के बाद एक व्यक्ति को मंगलवार को हिरासत में लिया गया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 1 min read

Berlin police detained man who attacked and injured several people | Image:
X
Germany News: बर्लिन शहर के चार्लोटनबर्ग इलाके में कई लोगों पर हमला करने और उन्हें घायल करने के बाद एक व्यक्ति को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी बर्लिन पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अपराह्न 12 बजे से कुछ पहले, आपातकालीन सेवाओं को चार्लोटनबर्ग में बुलाया गया, क्योंकि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कई लोगों को संभवत: चाकू से घायल कर दिया था।’’
पुलिस ने कहा कि गवाहों से पूछताछ की जा रही है। तत्काल कोई और विवरण उपलब्ध नहीं है। बर्लिन के अखबार बी.जेड. ने बताया कि कई राहगीरों ने हमलावर को काबू किया और पुलिस के आने तक उसे पकड़े रखा।
Advertisement
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 31 December 2024 at 23:06 IST