अपडेटेड 15 November 2024 at 17:27 IST

Spain: स्पेन के नर्सिंग होम में आग लगने से 10 लोगों की मौत

स्पेन के जारागोजा में एक नर्सिंग होम में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Spain nursing home fire
Spain nursing home fire | Image: AP

स्पेन के जारागोजा में एक नर्सिंग होम में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आग की इस घटना से कुछ ही सप्ताह पहले वैलेंसिया में आई विनाशकारी बाढ़ में 200 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घर तबाह हो गए थे। बाढ़ स्पेन के हाल के इतिहास की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा थी।

अधिकारियों को शुक्रवार की सुबह उत्तरपूर्वी शहर मैड्रिड से करीब 30 मिनट की दूरी पर स्थित विला फ्रैंका दे एब्रो नर्सिंग होम में आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय मीडिया के अनुसार आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है।

Advertisement

अरागोन की क्षेत्रीय सरकार के प्रमुख जॉर्ज एज्कोन ने मौतों की पुष्टि की और सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि क्षेत्र में सभी सरकारी कार्यक्रम आज के लिए रद्द कर दिए गए हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने भी आग की इस घटना और यहां हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया।

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 15 November 2024 at 17:27 IST