sb.scorecardresearch
Advertisement

अपडेटेड July 30th 2024, 14:02 IST

कंबोडिया में 17 दिन पहले लापता हुआ था सेना का हेलिकॉप्टर, मलबा और 2 पायलटों के शव मिले

17 दिन से लापता कंबोडियाई सैन्य हेलिकॉप्टर का मलबा सोमवार को एक पर्वत की चोटी पर देखा गया। हेलिकॉप्टर में दो पायलट के शव थे।

helicopter
हेलिकॉप्टर | Image: AP

करीब 17 दिन से लापता कंबोडियाई सैन्य हेलिकॉप्टर का मलबा सोमवार को एक पर्वत की चोटी पर देखा गया। हेलिकॉप्टर में दो पायलट थे। सरकार तथा आधिकारिक समाचार एजेंसी की खबरों में यह जानकारी दी गई। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में बताया गया है कि एक खोजी विमान ने दक्षिण-पश्चिमी प्रांत पुरसैट के घने जंगलों वाले कार्डमम पर्वत में चीन निर्मित Z-9 हेलीकॉप्टर के मलबे को देखा।

यह हेलिकॉप्टर 12 जुलाई को एक प्रशिक्षण उड़ान पर था। इस पर दो पायलट सवार थे। मौसम खराब होने कारण उड़ान के कुछ समय बाद ही हेलिकॉप्टर का वायु सेना मुख्यालय से संपर्क टूट गया था। अगले दिन से लापता हेलिकॉप्टर की गहन तलाश शुरू कर दी गई थी।

सरकारी समाचार एजेंसी एकेपी की खबर में कहा गया है कि दुर्घटनास्थल पर भेजे गए सैन्य कर्मियों को क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर के अंदर एक पायलट का शव मिला है। सरकारी प्रसारक टीवीके ने बाद में बताया कि दूसरे पायलट का शव लगभग 200 मीटर (गज) दूर देखा गया।

सोमवार को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की गई एक तस्वीर में एक हेलीकॉप्टर कई टुकड़ों में टूटा हुआ और आंशिक रूप से पत्तों से ढका हुआ दिख रहा है। हालांकि फोटो और उसके स्रोत की तुरंत पुष्टि नहीं की जा सकी है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

पब्लिश्ड July 30th 2024, 14:02 IST