America Tarrif: भारत के लिए जल्‍द आ सकता है अमेरिका से गुड न्‍यूज? 25% टैरिफ कम कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, दावोस से us वित्त मंत्री ने दे दिया हिंट

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावोस में एक बड़ा बयान दिया है। बेसेंट ने संकेत दिया है कि भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ को हटाया जा सकता है।

X
Trump aide hints at removing 25% tariffs on India | Image: Republic

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावोस में एक बड़ा बयान दिया है। बेसेंट ने संकेत दिया है कि भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ को हटाया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए 25% टैरिफ के कारण भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया है। पोलिटिको के साथ बातचीत के दौरान बेसेंट ने यह टिप्‍पणी की है और यह ऐसे समय में सामने आई है, जब भारतीय तेल आयात, अमेरिकी टैरिफ और यूरोपीय संघ की व्यापारिक महत्वाकांक्षाओं से जुड़ी जियो पॉलिटिक्‍स बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

आपको बता दें कि रूसी तेल की भारी खरीदारी के लिए सजा के तौर पर अमेरिका ने पिछले साल भारतीय सामानों के इंपोर्ट पर और 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया था। इसके बाद अब अमेरिका जाने वाले भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 50 प्रतिशत है।

2022 में रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत डिस्काउंटेड रूसी समुद्री कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया। लेकिन पश्चिमी देश इसके विरोध में हैं। उन्होंने रूस के एनर्जी सेक्टर पर प्रतिबंध लगाए हैं। उनका कहना है कि तेल से होने वाली कमाई रूस के युद्ध प्रयासों की फंडिंग में मदद करती है।

भारत पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहा

Advertisement

भारत की तरफ से पहले भी साफ कहा गया है क‍ि 140 करोड़ देशवास‍ियों के लिए सस्ती ऊर्जा का व‍िकल्‍प सुन‍िश्‍च‍ित करना चाहता है। इसल‍िए भारत रूस से तेल की खरीद जारी रखेगा। विदेश मंत्रालय के स्‍पोक्‍सपर्सन रंधीर जायसवाल ने कहा क‍ि अमेर‍िकी कांग्रेस में प्रस्‍ताव‍ित बिल की जानकारी है और भारत की तरफ से घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

प‍िछले द‍िनों जनवरी के महीने में सीने टर लिंडसे ग्राहम ने कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस सैंक्शंस बिल को मंजूरी दी है। उन्‍होंने कहा था इस ब‍िल के जर‍िये भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर दबाव पड़ेगा, ज‍िससे क‍ि वे रूसी तेल नहीं खरीदें।

Advertisement

बेसेंट ने की थी पीएम मोदी की तारीफ

इस सप्ताह की शुरुआत में फॉक्स बिजनेस से बात करते हुए बेसेंट ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद भारत ने रूसी तेल खरीदना शुरू किया था, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने उस पर 25% टैरिफ लगा दिया, जिसके बाद भारत ने खरीदारी कम कर दी और रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया। बेसेंट ने दावोस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की थी।

इसे भी पढ़ें- अमीर हिंदू लड़कियां, यौन शोषण, फिर बुर्का और निकाह का खेल...मिर्जापुर धर्मांतरण केस में मोबाइल से निकला इमरान-अशफाक के 'डर्टी गेम' का सबूत

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड