अपडेटेड 19 July 2024 at 07:52 IST

Flight के कार्गो होल्ड में खराबी, दिल्ली-अमेरिका की एयर इंडिया फ्लाइट ने रूस में की इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

AIR INDIA’S FIRST A320NEO
एयर इंडिया की फ्लाइट | Image: Press release

Flight Emergency Landing: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, फ्लाइट को रूस के क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। क्योंकि कॉकपिट क्रू ने कार्गो होल्ड एरिया में संभावित समस्या का पता लगा लिया और वक्त रहते फ्लाइट को बीच में उतारा गया। बता दें कार्गो होल्ड विमान का वह हिस्सा होता है, जहां माल रखा जाता है। जहाज के डिब्बे में माल ले जाने के लिए एक जगह को भी होल्ड कहते हैं। 

इस घटना के बारे में एयर इंडिया की ओर से एक बयान भी जारी किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर इस मुद्दे का समाधान किया गया। एयर इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रियों और क्रू मेंबर की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया 

बता दें फ्लाइट के यात्रियों को तुरंत प्रभाव से सहायता प्रदान की गई और उन सभी को सुरक्षित निकाला गया। एयरलाइन कंपनी ने यह भी आश्वासन दिया है कि वह इस घटना की गहराई से जांच करेंगे ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। 

एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग 

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा कि, ‘18 जुलाई को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI183 ने रूस के क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KJA) पर इमरजेंसी लैंडिंग की। क्योंकि कॉकपिट क्रू ने कार्गो होल्ड एरिया में संभावित समस्या का पता लगाया।’ 

Advertisement

यह भी पढ़ें : UP के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी युवक गिरफ्तार

एयर इंडिया सरकारी एजेंसियों से संपर्क

एयर इंडिया द्वारा आगे लिखा गया कि, 'विमान सभी 225 यात्रियों और फ्लाइट क्रू के 19 सदस्यों के साथ KJA में सुरक्षित उतरा और आगे की प्रक्रियाओं के लिए टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया है। चूंकि KJA में एयर इंडिया का अपना स्टाफ नहीं है, इसलिए हम यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तीसरे पक्ष के समर्थन की व्यवस्था कर रहे हैं। एयर इंडिया सरकारी एजेंसियों और नियामक प्राधिकरणों के साथ भी संपर्क में है। हम यात्रियों को जल्द से जल्द सैन फ्रांसिस्को ले जाने के लिए KJA के लिए एक फेरी फ्लाइट की व्यवस्था कर रहे हैं।'

Advertisement

यह भी पढ़ें : हार्दिक पर टूटा दुखों का पहाड़, नताशा का तलाक का ऐलान

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 19 July 2024 at 07:50 IST