'खलीफा' की मौत का बदला लेंगे, अमेरिका को चुकानी पड़ेगी कीमत, टारगेट पर नेतन्याहू... खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा ऐलान
खामेनेई की मौत के बाद ईरान पूरी तरह से टूट चुका है। बौखलाहट में ईरान की शक्तिशाली सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉपर्स (IRGC) ने बदले की चेतावनी दी है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Iran-Israel War: अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई मारे गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने उनके मारे जाने का दावा किया। अब ईरानी सेना, सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA और न्यूज चैनल 'प्रेस टीवी' ने भी उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। हमले के वक्त खामेनेई अपने दफ्तर में मौजूद थे।
खामेनेई की मौत के बाद ईरान पूरी तरह से टूट चुका है। बौखलाहट में ईरान की शक्तिशाली सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉपर्स (IRGC) ने बदले की चेतावनी दी है। IRGC ने अपने बयान में इमाम खामेनेई की मौत को सम्मानित शहादत बताते हुए शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अमेरिका और जायोनी शासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही।
खामेनेई की मौत का बदला लेगा ईरान
IRGC ने ऐलान किया है कि वह इस्लामी गणराज्य के इतिहास का सबसे तीव्र और विनाशकारी सैन्य अभियान शुरू करने जा रही है, जो इजरायल और अमेरिका के मध्य पूर्व में मौजूद ठिकानों को टारगेट करेगा। यह जानकारी ईरानी के फार्स न्यूज एजेंसी ने IRGC के एक बयान पर दी।
निशाने पर होंगे अमेरिका-इजरायल के ये ठिकाने!
IRGC ने कहा कि यह कार्रवाई कुछ देर में शुरू होगी। इसका निशाना क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली सैन्य प्रतिष्ठान समेत कई अन्य अहम ठिकाने होंगे। IRGC ने बयान में यह भी साफ कर दिया कि खामेनेई की मौत के बाद वह चुप नहीं बैठने वाला है। बयान में कहा गया है कि ‘अमेरिका और जायोनी शासन की दुष्ट सरकारों का यह आपराधिक और आतंकी कृत्य धार्मिक, नैतिक, कानूनी और परंपरागत सिद्धांतों का उल्लंघन है। इसलिए इमाम के हत्यारों को कठोर और पछतावा कराने वाली सजा दी जाएगी। ईरान बदला लेकर रहेगा और उन्हें नहीं बख्शेगा।’
Advertisement
ईरान में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान
बता दें कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान में हफ्ते भर के लिए सार्वजनिक अवकाश और 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें: इजरायली हमले में मारा गया इतिहास का सबसे क्रूर शख्स खामेनेई, दामाद-बहू की भी मौत; डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा