अपडेटेड 1 September 2025 at 17:42 IST

Afghanistan Earthquake: 15 टन फूड, 1000 परिवारों के लिए टेंट... भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, भूंकप से भीषण तबाही; 800 लोगों की मौत

Afghanistan Earthquake: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया, "आज अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी से बात की। भूकंप में हुई जान-माल की हानि पर अपनी संवेदना व्यक्त की।" उन्होंने आगे लिखा, "बताया कि भारत ने आज काबुल में 1000 परिवारों के लिए तंबू पहुंचाए हैं। भारतीय मिशन द्वारा काबुल से कुनार तक 15 टन खाद्य सामग्री भी तुरंत पहुंचाई जा रही है।"

Afghanistan Earthquake
अफगान में भूकंप से भारी तबाही, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ | Image: S Jaishankar/X/AP

Afghanistan Earthquake, Afghanistan and India: भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में रविवार की देर रात भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। मिली जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान में इस प्राकृतिक आपदा यानी भूकंप से अभी तक 800 से ज्यादा लोगों की मरने की खबर सामने आई है। वहीं, कई घर तबाह हो चुके हैं। बचाव दल मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगे हुए हैं। 
इस बीच भारत ने अपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान को इस मुसीबत की घड़ी में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इसकी जानकारी खुद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करके दी है।


इस कठिन समय में भारत अफगानिस्तान के साथ है - विदेश मंत्री एस जयशंकर 

मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया है। बड़ी-बड़ी इमारतें जमींदोज हो गईं हैं। इसके मलबे में दबने से कई लोगों की मौत हो गई है। बचाव दल अपना काम कर रहे हैं। इस बीच भारत ने अफगानिस्तान के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया है कि भारत अफगानिस्तान में भूकंप से प्रभावित और पीड़ित लोगों के लिए 15 टन फूड, 1000 परिवारों के लिए टेंट भेजा है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया, "आज अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी से बात की। भूकंप में हुई जान-माल की हानि पर अपनी संवेदना व्यक्त की।" उन्होंने आगे लिखा, "बताया कि भारत ने आज काबुल में 1000 परिवारों के लिए तंबू पहुंचाए हैं। भारतीय मिशन द्वारा काबुल से कुनार तक 15 टन खाद्य सामग्री भी तुरंत पहुंचाई जा रही है। कल से भारत से और राहत सामग्री भेजी जाएगी।" विदेश मंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और कहा है कि इस कठिन समय में भारत अफगानिस्तान के साथ है।


6.3 की तीव्रता वाला भूकंप

मिली जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में रविवार की देर रात आए भयानक भूकंप से त्राहिमाम मच गया है। रिक्टर स्केल पर 6.3 की तीव्रता वाला यह भूकंप जलालाबाद के पास, जमीन से मात्र 8 किलोमीटर की गहराई में आया, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। भूकंप से दाराह-ए-नूर-जिले के साटिन गांव में सबसे ज्यादा तबाही मची है। शुरुआत में 9 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही थी। मगर मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब तक कुल 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सैकड़ों की संख्या में लोग जख्मी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप से त्राहिमाम, 5 झटकों से उजड़ गए कई परिवार, 600 से ज्यादा लोगों की मौत

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 1 September 2025 at 17:42 IST