BREAKING: भूकंप के झटकों से कांपी अफगानिस्तान की धरती, दहशत में लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता

Earthquake: अफगानिस्तान में आज भारतीय समयानुसार रात 9:17 मिनट पर भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है।

Earthquake
earthquake in afghanistan | Image: Unsplash/Representative

Earthquake: अफगानिस्तान में आज भारतीय समयानुसार रात 9:17 मिनट पर भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है। 

पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके

इससे पहले आज दिन में पाकिस्तान में राजधानी इस्लामाबाद सहित देश के कई हिस्सों में बुधवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप का झटका आया। देश के मौसम विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

‘यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे’ (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.1 थी। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने इसकी तीव्रता 5.3 बताई।

Advertisement

इस्लामाबाद में ‘राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र’ के अनुसार, ‘‘भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिंदुकुश पर्वत शृंखला में 220 किलोमीटर गहराई में था।’’

यूएसजीएस और पीएमडी दोनों ने पुष्टि की कि भूकंप सुबह (पाकिस्तानी समय के अनुसार) दस बजकर 13 मिनट पर आया।

Advertisement

भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि खैबर-पख्तूनख्वा, इस्लामाबाद और पंजाब के विभिन्न इलाकों में भूकंप महसूस किया गया।
पाकिस्तान में भूकंप अक्सर आते हैं। वर्ष 2005 में आए भीषण भूकंप में 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

(इनपुट- पीटीआई)

इसे भी पढ़ें: सीसामऊ सीट पर फंसेगा पेच? पत्नी मैदान में, इरफान सोलंकी पर फैसला कल

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड