FIFA वर्ल्ड कप में मालामाल हो गईं एडल्ट स्टार मिया खलीफा, खुद किया खुलासा, कहा- होम कंट्री स्पेन पर गर्व है जबकि मेरी रगों में एक बूंद खून भी...
Mia Khalifa: एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें उन्होंने 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' की शर्त जीतने की बात लिखी है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Mia Khalifa: 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' के फाइनल में स्पेन की जीत से केवल खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्स एडल्ट स्टार मिया खलीफा को भी करोड़ों रुपये का बड़ा फायदा हुआ है, क्योंकि उन्होंने स्पेन की जीत पर भारी भरकम सट्टा लगाया था। इस बारे में जानकारी शेयर करते हुए उन्होंने एक खास पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
स्पेन पर लगाया था 10 लाख डॉलर का दांव
मिया खलीफा ने फाइनल मुकाबले से पहले स्पेन की जीत पर 10 लाख डॉलर यानी करीब 8.5 करोड़ रुपये का दांव खेला था। उनका यह अनुमान बिल्कुल सही साबित हुआ और स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। शर्त जीतने के बाद उन्हें कुल 16.5 लाख डॉलर यानी करीब 14 करोड़ रुपये मिले, जिससे उन्हें लगभग 4.7 करोड़ रुपये का सीधा मुनाफा हुआ है।
मैच के बाद स्टेडियम से शेयर की तस्वीरें
मैच खत्म होने के बाद मिया खलीफा ने स्टेडियम से अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं हैं। इस दौरान उन्होंने स्पेन के युवा स्टार खिलाड़ी लामिन यामाल की जर्सी पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जीत वाली बेट का स्क्रीनशॉट भी शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्हें पूरा भरोसा था और उन्होंने बड़े स्तर पर जीत हासिल की है। साथ ही उन्होंने स्पेन की टीम पर गर्व जताया।
रोमांचक मुकाबले में स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप
न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में स्पेन और अर्जेंटीना के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में चला गया। एक्स्ट्रा टाइम के आखिरी पलों में फेरान टोरेस ने शानदार गोल दागकर स्पेन को 1-0 से यादगार जीत दिला दी। इस जीत के साथ स्पेन ने 16 साल बाद एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।