अपडेटेड 30 November 2024 at 13:21 IST

प्रतिकूल मौसम के कारण श्रीलंका में 15 लोगों की मौत, मौसम विभाग बोला- चक्रवाती तूफान तमिलनाडु...

Sri Lanka: दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के प्रभाव से उत्पन्न हुई प्रतिकूल मौसम स्थिति के कारण श्रीलंका में 15 लोगों की मौत हो गई।

Sri Lanka
Sri Lanka | Image: AP

Sri Lanka: दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के प्रभाव से उत्पन्न हुई प्रतिकूल मौसम स्थिति के कारण श्रीलंका में 15 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने यह जानकारी दी।

डीएमसी ने कहा कि देश में बाढ़, तेज हवाओं और भूस्खलन से 4,50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इसने बताया कि सबसे अधिक 10 मौतें पूर्वी प्रांत में हुईं।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी प्रांत में कहर बरपाने वाला चक्रवाती तूफान शनिवार को बाद में भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा। इसके बाद देश में मौसम की स्थिति में सुधार हो सकता है।

मौसम विभाग ने कहा कि हालांकि, उत्तर, उत्तर मध्य और पूर्वी त्रिंकोमाली जिलों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना है। देश के कुछ हिस्सों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। इस बीच, पुलिस ने बताया कि उसने पूर्वी शहर समनथुराई में ट्रैक्टर पर जाते समय बाढ़ के कारण हुई छह छात्रों की मौत के मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। प्रधानाचार्य ने बस नहीं होने के कारण छात्रों को ट्रैक्टर से जाने के लिए कहा था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मम्मी से ज्‍यादा डेंजर निकली पुलिस...बाइक पर लिखा था 'Sorry Girls My Mom Is Very Danger', काटा चालान
 

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 30 November 2024 at 13:21 IST