अपडेटेड 17 November 2024 at 23:20 IST
PM नेतन्याहू के घर पर हमले के बाद इजरायल का गाजा में बड़ा हमला, 12 की मौत
गाजा पट्टी में शनिवार को रातभर हुए इजरायली हमलों में 12 लोगों की मौत हो गई। फिलिस्तीन के चिकित्सा अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 1 min read

Israel Hamas War: गाजा पट्टी में शनिवार को रातभर हुए इजरायली हमलों में 12 लोगों की मौत हो गई। फिलिस्तीन के चिकित्सा अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी।
वहीं इजरायल की पुलिस ने कहा कि उन्होंने तटीय शहर कैसेरिया में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास पर गोले दागे जाने के बाद 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि जब रात में नेतन्याहू और उनका परिवार अपने आवास पर नहीं थे, तब दो गोले दागे गए और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पिछले महीने हिजबुल्ला ने ड्रोन से भी आवास पर हमला किया था, उस समय भी नेतन्याहू और उनका परिवार घर से बाहर थे।
पुलिस ने गोले दागे जाने के पीछे के संदिग्धों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। हालांकि, अधिकारियों ने इसके लिए नेतन्याहू के घरेलू राजनीतिक आलोचकों की ओर इशारा किया है। इस बीच फिलिस्तीन के चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि इजराइली हमलों में मध्य गाजा के नुसेरात में छह लोग और बुरेइज इलाके में चार लोग मारे गए।
Advertisement
उन्होंने बताया कि गाजा के उत्तर-दक्षिण राजमार्ग पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 17 November 2024 at 23:20 IST