January 12, 2024Ruchi Mehra

मोस्ट एलिजिबल बैचलर Abdul Mateen ने की रॉयल वेडिंग, आम लड़की के साथ पढ़ा निकाह

एशिया के मोस्ट एलिजिबल बैचेलर माने जाने वाले ब्रुनेई के राजकुमार अब्दुल मतीन की शादी दुनियाभर में चर्चाएं बटोर रही हैं। 32 साल के प्रिंस मतीन ने 29 साल की अनीशा रोस्ना से शाही अंदाज में शादी की।

Source: Instagram

अब्दुल मतीन ने ब्रुनेई की राजधानी बंदार सेरी बेगावन में सोने के गुबंद वाले सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद में एक साधारण लड़की से शादी रचाई। प्रिंस मतीन की पत्नी एक गैर शाही परिवार से हैं।

Source: Instagram

इनकी शादी का कार्यक्रम 10 दिनों तक चलने वाला है। इसकी शुरुआत 7 जनवरी से हुई और दोनों का विवाह समारोह 16 जनवरी तक चलेगा। प्रिंस मतीन की शादी 1,788 कमरों वाले आलीशान महल में हो रही है।

Source: Instagram

बता दें कि प्रिंस मतीन एक पोलो खिलाड़ी हैं। साथ ही वह एक ट्रेंड हेलिकॉप्टर पायलट भी हैं। लड़कियों के बीच प्रिंस काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 25 लाख फॉलोअर्स हैं।

Source: Instagram

वहीं, प्रिंस मतीन की पत्नी अशीना एक फैशन ब्रांड चलाती हैं। इसके अलावा उनका टूरिज्‍म का भी बिजनेस है। प्रिंस मतीन और अनीशा ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया।

Source: Instagram

प्रिंस मतीन के पिता सुल्तान हसनल बोलकिया राजपरिवार दुनिया के सबसे अमीर राजघरानों में से एक है। इनकी कुल संपत्ति लगभग 28 अरब डॉलर है। पिछले पांच दशकों से सुल्तान हसनल बोल्किया ब्रुनेई पर राज कर रहे हैं

Source: Instagram