Kajal .

Vishnu Puja: विष्णुजी की कृपा पाने के लिए अर्पित करें ये फूल, मिलेगा आशीर्वाद

अगर आप किसी तरह की आर्थिक तंगी या पारिवारिक समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें उनके प्रिय पुष्प अर्पित करने चाहिए।

Source: Freepik

जी हां, इन फूलों को गुरुवार की पूजा में शामिल कर आप भगवान विष्णु की आशीर्वाद पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को कौन-कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।

Source: instagram

भगवान विष्णु को कमल का फूल अति प्रिय है। इसलिए आपको गुरुवार के दिन पूजा के दौरान विष्णुजी को कमल का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। इससे आपके जीवन में चल रहे सभी दुखों का नाश होगा।

Source: Freepik

कहते हैं भगवान विष्णु के समक्ष चंपा के फूल चढ़ाने से जीवन-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल सकती है। इसलिए गुरुवार के दिन विष्णुजी को चंपा के फूल जरूर चढ़ाएं। इससे आपको आर्थिक संकट से भी मुक्ति मिलेगी।

Source: Freepik

कमल के अलावा भगवान विष्णु को कदंब के फूल भी बेहद प्रिय हैं। इस पुष्प को विष्णु जी के चरणों में अर्पित करने से वह अति प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए गुरुवार के दिन विष्णुजी को कदम्ब के फूल अर्पित करें।

Source: Freepik

विष्णु पूजन में तुलसी का विशेष महत्व होता है। वहीं, गुरुवार के दिन विष्णुजी के समीप तुलसी की मंजरी अर्पित करने से भगवान अति प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसा करने से साधक के जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

Source: Pixabay

भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है। ऐसे में आप गुरुवार के दिन विष्णुजी की पूजा करते समय उन्हें पीले रंग के विभिन्न फूल अर्पित कर सकते हैं।

Source: Freepik

इसके अलावा आप विष्णु भगवान को खुशबूदार फूल भी अर्पित कर सकते हैं। आप उन्हें मोगरा, चंपा, चमेली और पारिजात जैसे पुष्प अर्पित कर सकते हैं।

Source: Freepik