March 16, 2024Kajal .

Vastu Tips: घर में लगाने जा रहे हैं तुलसी का पौधा? जान लें वास्तु के ये नियम

घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए आपको वास्तु के नियमों के अनुसार तुलसी के पौधो की स्थापना करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि ये नियम कौन से हैं।

Source: shutterstock

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिए उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व की दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। इसलिए तुलसी के पौधे को इसी दिशा में स्थापित करें।

Source: shutterstock

वहीं, तुलसी का पौधा घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही ये नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

Source: Pixabay

इसके अलावा सूखे हुए तुलसी के पौधे को घर में नहीं रखना चाहिए. आप इसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें या किसी कुएं में डाल दें।

Source: Pixabay

वहीं, घर में तुलसी के पौधे को कभी भी अंधेरे में न रखें। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। अगर अंधेरा है तो आप तुलसी के समीप एक दीया जरूर जलाएं।

Source: Pixabay

रविवार के दिन तुलसी के पौधे को भूलकर भी न हाथ लगाएं न ही इस पर जल अर्पित करें। ऐसा करना आपको कंगाल कर सकता है।

Source: Pixabay

तुलसी के पौधे को कभी भी सीधे जमीन में नहीं लगाना चाहिए। बल्कि हमेशा इसे गमले में लगाएं। वास्तु के अनुसार तुलसी लगाने का सही तरीका यही है।

Source: Pixabay

तुलसी के पौधे के आस-पास बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। वरना आपका जीवन कष्टों से भर सकता है।

Source: Pixabay