March 14, 2024Kajal .

Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन दान करें ये चीजें, दूर हो जाएगी कंगाली

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग शुक्रवार का व्रत कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं।

Source: Pixabay

माना जाता है कि जो व्यक्ति शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की श्रद्धाभाव से पूजा करता है उससे माता प्रसन्न होकर उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं।

Source: Pexels

वहीं, कुछ लोग अपनी आर्थिक स्थिति से काफी परेशान रहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर-तिजोरी में हमेशा धन बरकरार रहे तो आपको शुक्रवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान अवश्य करना चाहिए।

Source: Unsplash

इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपकी झोली खुशियों से भर देंगी और आपको कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आपको किन चीजों का दान करना चाहिए।

Source: Unsplash

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए आपको सफेद चीजों का दान करना चाहिए। जिनमें दूध, दही, कपूर या सफेद कपड़े, आटा आदि जैसी चीजें शामिल हैं।

Source: Unsplash

मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन गुड़ का दान जरूर करें। इससे जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती।

Source: Freepik

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को श्रृंगार का सामान जरूर अर्पित करें। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहती है। श्रृंगार का सामान माता को अति प्रिय है।

Source: Unsplash

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें कमल का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। कमल का फूल अर्पित करने से जीवन की हर परेशानी का नाश हो जाता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

Source: freepik