Jul 29, 2024

Kajal .

Sawan 2024: सावन में भोलेनाथ को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद


अगर आप सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको शिवजी की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग भी लगाना चाहिए।

Source: Freepik


प्रिय भोग अर्पित करने से भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना को जल्दी पूरा करेंगे और आपके जीवन में चल रही सभी दुख-परेशानियों का नाश करेंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं भोलेनाथ के प्रिय भोग के बारे में।

Source: freepik


ठंडाई और भांग महादेव को बेहद प्रिय है। इसलिए सावन के महीने में आप ठंडाई बनाकर शिवजी को अर्पित कर सकते हैं। आप चाहे तो इस ठंडाई में भांग भी मिला सकते हैं।

Source: Freepik


सावन में भगवान शिव की पूजा के दौरान उन्हें मखाने की खीर का भोग जरूर लगाएं। मान्यता है कि महादेव को सफेद रंग अति प्रिय है ऐसे में ये भोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए सबसे सही रहेगा।

Source: Indianhealthyrecipes


महादेव को मालपुआ भी बेहद प्रिय है। इसमें आप थोड़ा सा भांग का पाउडर मिलाकर शिव जी को भोग लगा सकते हैं। इस भोग से आपके सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे और आप पर हमेशा महादेव की कृपा बनी रहेगी।

Source: Instagram


आप इस पावन महीने में शिवजी को लस्सी का भोग भी लगा सकते हैं। मीठी लस्सी में थोड़ी सी भांग मिलाकर शिव जी को अर्पित करने से आपके जीवन के सभी कष्टों का नाश होगा और घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।

Source: Pexels


आप चाहे तो सावन के महीने में आप सूजी या कुट्टू के आटे का हलवा बनाकर भी भगवान शिव को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। इसका भोग लगाने के बाद आप इसे प्रसाद के रूप में भी वितरित कर सकते हैं।

Source: Freepik


इसके अलावा सावन के महीने में शिव पूजा के दौरान आप भोलेनाथ को ताजा मौसमी फल भी अर्पित कर सकते हैं। इससे बाबा भोले खुश होकर आप पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखेंगे।

Source: Freepik