March 13, 2024Kajal .

Guruwar Puja: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा मनचाहा फल

हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जो व्यक्ति गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करता है उस पर भगवान की कृपा बना रहती है।

Source: Freepik

इतना ही नहीं अगर इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाए तो घर में धन-धान्य कभी कमी नहीं होती है और मान सम्मान में वृद्धि होती है।

Source: Pexels

ऐसे में अगर आप भी गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने जा रहे हैं तो आपको पूजन में विष्णु जी की कुछ बेहद प्रिय चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होकर आपकी झोली खुशियों से भर देंगे।

Source: Freepik

नारियल: गुरुवार को विष्णु पूजन करते समय उन्हें नारियल जरूर चढ़ाएं। नारियल उनकी अति प्रिय चीजों में से एक है।

Source: Pixabay

वैजयंती के फूल: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें वैजयंती के फूल जरूर अर्पित करें। इससे विष्णु जी प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी कर देंगे।

Source: Pixabay

तुलसी: भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें तुलसी की माला जरूर पहनाएं। दरअसल, तुलसी भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम की पत्नी मानी गई है, इसलिए उन्हें तुलसी अति प्रिय है।

Source: Pixabay

पीले फूल: विष्णु जी को पीला रंग बेहद प्रिय होता है। इसलिए उन्हें पीले रंग के फूल, फल, वस्त्र आदि जरूर अर्पित करें। इससे भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

Source: Pixabay

पीला भोग: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें पीले रंग की चीजों का भोग जरूर लगाएं। आप भगवान को पीला हलवा, गुड़-चने की दाल, केला, केसरिया भात इत्यादि चीजों का भेग लगा सकते हैं।

Source: Pixabay