April 25, 2024Kajal .

Guruwar Upay: गुरुवार शाम जरूर करें ये उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव के लिए व्रत रखने और पूजा करने से व्यक्ति को सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है, और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Source: shutterstock

ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे और धन की खूब वर्षा हो तो आपको गुरुवार के दिन शाम के समय कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए।

Source: instagram

इन उपायों को करने से भगवान विष्णु और बृहस्पति देव प्रसन्न होकर आपकी सभी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिन्हें आपको गुरुवार की शाम को जरूर करना चाहिए।

Source: instagram

गुरुवार शाम सूरज ढलने के बाद केले के पेड़ की जड़ में एक रुपये का सिक्का दबा दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहेगी। घर में कलह-क्लेश भी नहीं होगा।

Source: Freepik

गुरुवार की शाम को एक रुपये का सिक्का, एक गुड़ की डली और सात हल्दी की गांठों को पीले कपड़े में बांधकर, रेलवे लाइन के पास जाकर फेंक दें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी।

Source: Pexels

गुरुवार के दिन मंदिर में गेहूं और गुड़ का दान जरूर करें। यह बेहद शुभ काम माना जाता है। ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।

Source: PIxabay

बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए आप गुरुवार शाम को उन्हें गुड़ जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से बृहस्पति देव की कृपा आप पर बरसती रहेगी।

Source: Freepik

अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आपको गुरुवार को सुबह नहाने के बाद केले के पेड़ की जड़ में चने की भीगी हुई दाल और थोड़ा सा गुड़ चढ़ाना चाहिए।

Source: Freepik