March 27, 2024Kajal .

Guruwar Upay: गुरुवार के दिन गलती से भी घर न लाएं ये चीजें, बिगड़ जाएंगे सारे काम!

कई बार ऐसा होता है कि आपको विष्णु पूजन का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप गुरुवार के दिन कुछ ऐसी चीजों की खरीदारी कर लेते हैं जिन्हें इस दिन खरीदने की मनाही होती है।

Source: instagram

जी हां, कुछ चीजों को गुरुवार के दिन घर लाने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं। ऐसे में आपको जान लेना चाहिए कि गुरुवार के दिन आपको किन चीजों की खरीदारी भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

Source: instagram

नुकीली चीजें: गुरुवार के दिन कैंची, चाकू या अन्य किसी भी तरह की नुकीली वस्तु को घर न लाएं। इससे घर में दरिद्रता और दुख-परेशानी आती है।

Source: AP

केले: माना जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ केले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। इसलिए इस दिन केले की खरीदारी भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Source: Pexels

पूजा-पाठ का सामान: गुरुवार के दिन पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री न खरीदें। मान्यता है कि इन चीजों को खरीदने से व्यक्ति को पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है।

Source: Freepik

आंखों से जुड़ी चीजें: गुरुवार के दिन काजल, आई लाइनर, मस्कारा, आईशैडो, चश्मा इत्यादि जैसी आंखों के इस्तेमाल की वस्तुओं को खरीदने से बचें। इससे व्यक्ति के जीवन में परेशानी आती है।

Source: Pexels

न खरीदें साबुन, डिटर्जेंट पाउडर: गुरुवार के दिन साबुन, डिटर्जेंट, शैम्पू आदि की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता ऊर्जा का संचार होता है।

Source: Pexels

भुने चने: गुरुवार के दिन भुने चने नहीं खरीदने चाहिए। इससे गुरुदोष पड़ता है। इसलिए आप गुरुवार के अलावा किसी अन्य दिन ही भुने चनों की खरीदारी करें।

Source: Pexels