January 27, 2024Sadhna Mishra

वैलेंटाइन डे पर किस दिन कौन सा डे होता है सेलिब्रेट, देखें पूरी लिस्ट

हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे बड़ी ही धूम-धाम से सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन कपल्स के लिए बहुत ही खास होता है।

Source: Freepik

वैलेंटाइन डे से पहले भी कई ऐसे स्पेशल डेज होते हैं, जिसे कपल्स सेलिब्रेट करते हैं। इसे वैलेंटाइन वीक का नाम दिया गया है।

Source: freepik

वैलेंटाइन वीक को कपल्स खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। जो 7 फरवरी से शुरू हो जाता है। तो चलिए जानते हैं किस दिन कौन सा डे सेलिब्रेट किया जाता है।

Source: freepik

पहला दिन रोज डे का होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को गुलाब का फूल देते हैं। हर साल यह 7 फरवरी को मनाया जाता है। इस वीक की शुरुआत इसी दिन से होती है।

Source: freepik

दूसरा दिन प्रपोज डे का होता है। इस दिन प्रेमी एक दूसरे के सामने अपने प्यार का इजहार करते हैं। यह 8 फरवरी को मनाया जाता है।

Source: freepik

तीसरा दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर की पसंद का चॉकलेट देते हैं। यह 9 फरवरी को होता है।

Source: freepik

चौथा दिन टेडी डे के नाम से जाना जाता है। इस दिन अपने पार्टनर को प्यारा सा टेडी गिफ्ट किया जाता है। यह 10 फरवरी को मनाया जाता है।

Source: freepik

पांचवा दिन प्रॉमिस डे का होता है। इस दिन कपल्स खुद से वादा करते हैं। यह 11 फरवरी को होता है।

Source: freepik

छठे दिन को हग डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं, जो 12 फरवरी को होता है।

Source: freepik

सातवां दिन किस डे होता है। इस दिन आप अपने पार्टनर के हाथों और माथे पर चूमकर उसे बता सकते हैं कि वह आपकी जिंदगी है। यह 13 फरवरी को होता है।

Source: freepik

आठवां दिन वैलेंटाइन का होता है। कपल्स इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं और हमेशा साथ रहने का वादा करते हैं। यह 14 फरवरी को होता है।

Source: freepik