April 16, 2024Kajal .

Weekend Plan: वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के पास के ये स्पॉट्स

घूमने के शौकीन लोग हर वीकेंड पर कहीं न कहीं ट्रिप करने निकल पड़ते हैं। अगर आप दिल्ली या एनसीआर से हैं तो आपको सिर्फ वीकेंड ट्रिप प्लान करने की जरूरत है। जगह आपको हम बताते हैं।

Source: Unsplash

जी हां, दिल्ली-एनसीआर के आस-पास घूमने की कई ऐसी जगह हैं जहां आप आराम से दोस्तों, फैमिली या किसी खास के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Source: Unsplash

उत्तराखंड का ऋषिकेश वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट रहेगा। यहां गर्मियों के मौसम में आप दोस्तों के साथ राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां कैंपिग, बंजी जंपिंग और माउंटेन बाइकिंग भी कर सकते हैं।

Source: uttarakhandtourism.gov.in

दिल्ली के पास नीमराणा फोर्ट वीकेंड पर घूमने के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। यहां आप अपने स्पेशल वन या दोस्तों के साथ जा सकते हैं। यहां की वाइब आपको काफी पसंद आएगी।

Source: Image: Unsplash

आगरा जाकर आप यहां के लोकल टेस्टी फूड का जायका चख सकते हैं। इतना ही नहीं आप यहां ताजमहल, आगरा का लाल किला और फतेहपुरी सकरी भी देखने जा सकते हैं। ये जगह वीकेंड पर घूमने के लिए परफेक्ट रहेगी।

Source: Unsplash

वीकेंड के लिए आप राजस्थान स्थित भरतपुर बर्ड सैंक्चुरी का रुख कर सकते हैं। अगर आपको पक्षियों से प्यार है तो आपको ये जगह जरूर पसंद आएगी। ये दिल्ली से काफी पास पड़ेगा।

Source: Unsplash

वीकेंड ट्रिप के लिए आप मथुरा वृंदावन का प्लान बना सकते हैं। अगर आप थोड़े से धार्मिक हैं और आपको खाने-पीने का शौक है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी। यहां आप मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।

Source: Unsplash